22 मई 2012
मालदीव में गठबंधन सरकार बनाएंगे मोहम्मद वहीद
08 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


माले।
मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने बुधवार को घोषणा की कि वे सभी पार्टियों को साथ लेकर एक गठबंधन सरकार गठित करेंगे। नई सरकार में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद की मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) भी शामिल होगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को राष्ट्रपति का पदभार सम्भालने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए वहीद ने कहा कि राष्ट्रीय एकता वाली सरकार गठित करने के लिए बातचीत जारी है।

वहीद ने कहा, "मैं देश के विभिन्न भागीदारों के साथ गठबंधन की भावना से काम करूंगा। उनके साथ मिलकर हम एक स्थिर लोकतांत्रिक देश बनाने की स्थिति में होंगे, जहां व्यक्तिगत आजादी का सम्मान होगा और ऐसे संविधान का संरक्षण व सम्मान होगा, जो हमारे लोगों के अधिकारों से सम्बंधित विधेयक को गारंटी दे।"

वहीद ने कहा, "मैं सभी प्रमुख पार्टियों के साथ परामर्श कर रहा हूं। मेरी उनके साथ कई बैठकें हो चुकी हैं, एमडीपी के अध्यक्ष के साथ भी।"

मालदीव में तख्तापलट, राष्ट्रपति ने पद छोड़ा


ज्ञात हो कि माले के रिपब्लिक चौक पर लगातार तीन सप्ताहों से जारी विरोध प्रदर्शनों में पुलिस के भी शामिल हो जाने के बाद मोहम्मद नशीद ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।

वहीद, राष्ट्रपति नशीद के प्रशासन में उपराष्ट्रपति थे। वे 2013 में अगले राष्ट्रपति चुनाव तक राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे।

वहीद ने कहा कि दिन की समाप्ति तक उन्हें इस बारे में पता चल पाएगा कि राष्ट्रीय एकता वाली सरकार के गठन के लिए कितनी पार्टियां उनके साथ जुड़ रही हैं।

वहीद ने कहा कि इस बीच सरकार, देश के सम्बंधित संस्थानों के स्वतंत्र लोक सेवकों की मदद से अपना काम जारी रखेगी।
गौरतलब है कि मालदीव में मोहम्मद नशीद के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले उप राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद हसन संयुक्त राष्ट्र अधिकारी रहने के साथ-साथ देश के पहले टेलीविजन प्रस्तोता भी हैं। वह मालदीव में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले भी पहले व्यक्ति हैं। वहीद की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, उनका जन्म तीन जनवरी, 1953 को हुआ था। युवाओं को पढ़ाने के अतिरिक्त 14 साल की उम्र से ही उन्होंने कई स्थानों पर अलग-अलग तरह के काम किए।

वहीद ने चार साल तक अमेरिकन यूनीवर्सिटी ऑफ बेरुत में पढ़ाई की, जिनमें से दो साल उन्होंने लेबनानी गृह युद्ध के बारे में पढ़ा।

वे वर्ष 1976 में देश लौटे और माले स्थित मजीदिया स्कूल में छात्रों को पढ़ाने लगे। दो साल बाद उन्होंने मालदीव टेलीविजन पर पहले प्रस्तोता के रूप में अंशकालिक काम किया। मालदीव टेलीविजन पर सीधा प्रसारण करने वाले वे पहले प्रस्तोता बने।

बाद में वे अमेरिका के स्टैनफोर्ड चले गए, जहां से उन्होंने 1985 में राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री और वर्ष 1987 में अंतर्राष्ट्रीय विकास शिक्षा में दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह मालदीव के पहले डॉक्टरेट डिग्री धारक हैं।

वर्ष 1991 के मध्य में वहीद ने संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियों के साथ फ्रीलांस कंसल्टेंट के रूप में काम किया। संयुक्त राष्ट्र को छोड़कर वह सितम्बर, 2005 में स्वदेश लौटे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.