22 मई 2012
“इजरायली राजनयिक तकिए के नीचे बंदूक रखें”
15 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


तेल अवीव।
भारत में आतंकवादी हमला, जार्जिया में हमले का प्रयास और थाईलैंड में तीन विस्फोटों ने दुनियाभर के इजरायली राजनयिकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए विवश कर दिया है। यही नहीं एक पूर्व सुरक्षा अधिकारी ने राजनयिकों को यहां तक सलाह दे दी है कि उन्हें तकिए के नीचे बंदूक रखकर सोना चाहिए।

शिन बेट के पूर्व अधिकारी निमरोद फर्स्टनबर्ग ने कहा है कि सतर्क रहना पहला काम है। शिन बेट इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी है।

विभिन्न दूतावासों के सुरक्षा दलों में रह चुके फर्स्टनबर्ग ने साफ तौर पर सचेत करते हुए कहा, "अपने तकिए के नीचे एक बंदूक और एक फ्लैशलाइट रखकर सोइए।"

दूसरे देशों में रह रहे इजरायली राजनयिक आपात स्थिति में हैं और यहां तक कि बच्चों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

“इजरायल ने ईरान के खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ा है”


ज्ञात हो कि इजरायली दूतावास में रक्षा विभाग से सम्बंधित एक राजनयिक की पत्नी को ले जा रही एक कार सोमवार को नई दिल्ली में आतंकवादी हमले की शिकार हुई, जबकि जार्जिया की राजधानी तबिलिसि में पुलिस ने एक कार बम को निष्क्रिय किया, जो इजरायली दूतावास में काम करने वाले एक जार्जियाई नागरिक के एक वाहन में लगा हुआ था। इसके एक दिन बाद बैंकाक में मंगलवार को तीन विस्फोट हुए और एक ईरानी नागरिक घायल हो गया।

वरिष्ठ इजरायली राजनयिक एली शैकेड ने सामान्य तरीके से रहने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है, "यह हर किसी के लिए है। उन बच्चों के लिए भी जो स्कूल नहीं जाते..।"

अमेरिका की गुजारिश, भारत ईरान पर दबाव बनाए!


मीडिया रपट में कहा गया है कि इजरायली राजनयिकों से कहा गया है कि वे फिलहाल कुछ दिनों तक कारों में यात्रा न करें।

शैकेड ने कहा कि राजनयिकों को चाहिए कि वे शत्रु को भ्रमित करने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करें। उन्होंने कहा, "आप सबकुछ करें लेकिन वहां न रहें, जहां आपके होने की सम्भावना रहती है, ताकि आप उस स्थान से दूर रह सकें, जहां कोई आतंकवादी हमला हो सकता है।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.