22 मई 2012
यूरोप: ठंड से 450 की मौत, जीवनरेखा डेन्यूब भी जम गई
10 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें



बेलग्राद।
यूरोप में भयंकर सर्दी के कहर से जहां अब तक 460 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं मध्य यूरोप की जीवनरेखा कहलाने वाली डेन्यूब नदी के जम जाने के कारण यूरोपीय देशों में जनजीवन भी ठहर-सा गया है।

यूरोप के दस देशों से होकर बहने वाली डेन्यूब यातायात, ऊर्जा, सिंचाई, उद्योगों और मत्स्य उद्योग इत्यादि के लिये बेहद महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रिया से लेकर काले सागर स्थित इसके मुहाने तक नदी ठंड से जम गई है। सर्बिया के ढांचागत निर्माण मंत्रालय ने बताया कि नदी में यातायात बहाल होने में अभी दस और दिन लग सकते हैं।

क्रोएशिया में डेन्यूब के बीचों-बीच फंस गये एक जहाज में सवार चालक दल के तीन कर्मियों को बचा लिया गया है। बुल्गारिया में नदी के किनारे बने बंदरगाह में 224 जहाज भी डेन्यूब के जम जाने की वजह से उसमें फंस गये हैं। सर्बिया से तुर्की के इस्तांबुल शहर तक जाने वाली बाल्कन एक्सप्रेस ट्रेन भी मौसमी कहर की वजह से बुल्गारिया की राजधानी सोफ्यिा के आगे जाने में सक्षम नहीं है।

यूरोप में जारी ठंड की वजह से बिजली की खपत भी बढ़ गयी है। सर्बिया सरकार ने बिजली की बढ़ी खपत को देखते हुए कई बड़ी कंपनियों को सीमित मात्रा में बिजली सप्ताई करने का निर्णय लिया है।

यूरोप में भयानक ठंड ने ली 150 लोगों की जान


सर्बिया में अगर बिजली की खपत इसी तरह से बढ़ती रही तो आम नागरिकों और दूसरी कंपनियों को भी इस प्रावधान के दायरे में जा सकता है।

यूरोपीय ठंड के इस कहर का सबसे अधिक खामियाज यूक्रेन को ही भुगतना पड़ा है। यूक्रेन में अजोव सागर को काले सागर से जोड़ने वाली कर्च जलसंधि के जम जाने के कारण 126 नौकाएं भी इसमें फंस गयी हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से यूरोप में भयंकर ठंड का दौर जारी है। इसे 20 वर्षों की सबसे भयंकर ठंड करार दिया जा रहा है। अमेरिका के मौसम विभाग का कहना है कि स्केंडनेविया और उत्तर-पश्चिम रूस के वायुमंडल में उच्च दबाव वाला क्षेत्र बन जाने से ही यूरोप को इस भयंकर सर्दी का सामना करना पड़ा है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.