29 जनवरी 2013
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
फादर वालेस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
एक शिक्षा-संस्था में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच करते हुए आश्चर्यजनक परिणाम सामने आया। दो हजार विद्यार्थियों में से 1,600 विद्यार्थियों में कोई न कोई हीनता-ग्रंथि पाई गई। 100 शिक्षित युवकों में से 80 अपने को हीन समझ बैठें, अपनी शक्ति जितनी है उसे उससे भी कम समझकर दुखी हों और भविष्य के प्रति अविश्वास की भावना से जीवन का उत्साह खो बैठें, यह अच्छी बात नहीं।
फिर से उत्साह प्राप्त करने के लिए, विनष्ट होती हुई शक्ति को रोकने के लिए तथा इन युवकों और समाज का वास्तविक कल्याण सिद्ध करने के लिए मनोवैज्ञानिकों द्वारा किए हुए हीनता-निदान पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
हीनता ग्रंथि वाले युवकों के संपर्क में रहने वालों का तो यह रोज का अनुभव है। एक पत्र से कुछ पंक्तियां उद्धृत करता हूं- "मुझे अपने घर पर विश्वास हो, ऐसा लगता नहीं। किसी भी वस्तु पर विश्वास नहीं, किसी भी बात पर विश्वास के साथ बोल नहीं सकता। जो कोई भी लक्ष्य निश्चय करता हूं (उदाहरणार्थ, 'यह मेरा अंतिम वर्ष है, अत: पहल दर्जे में आना है') तो मेरे मन में शंका-आशंकाएं उठ खड़ी होती हैं, मुझसे यह हो सकेगा या नहीं, ऐसे प्रश्नों की झड़ी मेरे दिमाग को बेचैन बना देती है। मुझे हमेश अपने भविष्य के बारे में आशंका रहा करती है, क्या होगा?
"मैं अपने भविष्य को शंका की नजर से देखता हूं। किसी के भी साथ आत्मविश्वास से बात नहीं कर सकता। कोई सच्ची बात जानता भी हूं तो उसे कहते हुए मन में भय लगता है। इसलिए वास्तव में मुझे बहुत व्यग्रता रहती है। मुझमें आत्मविश्वास न आ सका, तो मेरा जीवन नष्ट हो जाएगा, यह एक ही बात ऐसी है जिसमें मुझे कोई शंका नहीं।"
सचमुच आत्म-विश्वास के बिना मनुष्य पंगु हो जाता है। पंख होते हुए भी घोंसले में ही बैठे रहने वाले पक्षी को भला पक्षी कहा जा सकता है?
पंखड़ियों के कोमल सौंदय को पवन में खुला करने के डर से बंद रखनेवाली कली कभी फूल बन सकेंगी? बाहर दुनिया के अविश्वास से कोने में बंद रहना पसंद करन वाला कीड़ा क्या पतंग बन सकेगा? कोये को तोड़ने, अपरिचित वातावरण में पनपने, घोंसले को छोड़ने के लिए हिम्मत चाहिए।
जीवन में जीवट के साथ कूदने के लिए आत्म-विश्वास चाहिए। कली का खिलना श्रद्धा का चमत्कार है। पक्षी का अपने बच्चे को हवा में छोड़ देना बहादुरी-भरा पराक्रम है।
जवान आदमी का जीवन का आह्वान सुनकर दुनिया के मैदान में कूद पड़ना आत्मविश्वास की साधना है।
जीवन साधना के प्रारंभ में ही एक बड़ी बाधा उपस्थित होती है। उसे यदि हम लांघ सकें तो काम खूब आगे बढ़ सके। यह बाधा है, विश्वास का अभाव। अपरिचित समुद्र को पार करके किसी किनारे पहुंचूंगा ही, ऐसा अटल विश्वास ही कोलंबस को सफलता की पहली और सबसे बड़ी पूंजी थी। दूसरे भी बहुत-से मनुष्य अतलांतित पार कर अमेरिका पहुंच सकते थे, परंतु उनके अंदर विश्वास न था। उनमें ऐसी उज्जवल श्रद्धा न थी। कोलंबस और उनमें यही भेद था। (टैगोर)
आत्मविश्वास चाहिए और वह सच्चा आत्मविश्वास होना चाहिए। दूसरों के हाथ में दी जाने वाले चीज खोटी भी हो सकती हैं, दूसरे के कान में डाली जानेवाली बात झूठी भी हो सकती है, परंतु अपनी आत्मा को जताया जानेवाला निर्णय, अपने सामने प्रस्तुत किया जाने वाला अपनी मानसिक तैयारी का विवरण, सच्चा ही होना चाहिए। मनुष्य दूसरों के सामने तो झूठे विश्वास का दिखावा कर सकता है, परंतु अपने सामने नहीं। बनावटी आत्मविश्वास देर तक साथ देता ही नहीं। सच्चा हो, तभी वह दुनिया के बाजार में घुमाया जा सकता है।
अनुभव की बात है कि जो मनुष्य डींग हांकते हैं, विश्व-विजय का ढिंढोरा पीटते हैं, वे अंदर से भीरु होते हैं और अपनी भीरुता छिपाने के लिए बाहर से झूठा दिखावा करते हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि मैं पास होऊंगा ऐसा जो विद्यार्थी बार-बार और बलपूर्वक कहता है, उसका अर्थ यह समझना चाहिए कि उसे अनुत्तीर्ण होने का पूरा भय है और इसलिए उल्टा बोला करता है।
'निश्चय', 'अवश्य', 'जरूर' इन शब्दों का अर्थ शब्दकोश में एक होता है और जीवन में दूसरा।
आत्मविश्वास उत्पन्न करने के लिए, सफलता मिल सके ऐसे काम पहले शुरू करो। भले ही वह कोई सरण-साधारण ही काम हो, परंतु सिद्धि का अनुभव होने पर हृदय में आनंद स्फुटित होगा, और यह आनंद तुम्हें अपने-आप आगे की तरफ खींच कर ले जाएगा।
सफलता का स्वाद जीभ को लग जाता है और उससे उत्साहपूर्वक जीवन जीने की भूख खुलती है।
इसके विपरीत, अपनी शक्ति से बाहर काम शुरू करोगे तो निष्फलता मिलेगी। उससे तुम्हारे अहंभाव को चोट पहुंचेगी, तुम्हारे ही दरबार में तुम्हारा मान-भंग होगा। तुम्हारे दिल पर गहरा आघात पहुंचेगा और उसका घाव जिंदगी भर नहीं भरेंगे।
बहुत सी हीनता-ग्रंथियों का कारण यही होता है - निष्फलता के अनुभव से तरुण हृदय पर पड़ा हुआ आघात। आत्मविश्वास प्राप्त करने का रामबाण उपाय इससे उल्टा है- बचपन से ही छोड़े-बड़े काम उत्तरोत्तर सिद्ध करने का आत्मसंतोष।
एक तेजस्वी विद्यार्थी कॉलेज में गणित की मेरी कक्षा में पहले से ही पिछड़ गया था। पहला परीक्षा मैं जैसे-तैसे पास हुआ। देर तक चर्चा करने के बाद वास्तविक कारण समझ पड़ा। स्कूल में एक बार दो महीने की बीमारी के बाद तैयारी न होने पर भी उसे गणित की परीक्षा में बिठाया गया था। होशियार है, इसलिए गणित में कोई बाधा न आएगी, यह उसके बुजुर्गो का गलत ख्याल था।
परीक्षा खराब होने का उससे प्रथम अनुभव था। इससे उसके दिल में चोट लगी, मन में गांठ बंध गई कि गणित अनुकूल नहीं हो सकेगा। रस चला गया। उसके दूसरे विषय अच्छे थे, परंतु गणित में हमेशा कच्चापन रहता। अच्छा इतना ही हुआ कि रोग एक विषय से दूसरे विषय में फैला नहीं। रोग का निदान हो जाने पर इलाज आसान हो गया।
ऐसी परीक्षाओं में मैंने उसे बिठाया, जिनमें वह सफल हो सके। सफलता वस्तुत: रामबाण औषध है। सफलता मिलने से उसकी सुषुप्त शक्ति जाग उठी, विश्वास जमा, रस आने लगा और गणित ही प्रिय विषय बन गया। सफलता के मृदु स्पर्श से अविश्वास का घाव भरता है। तैरना सीखना हो, तो उथले पानी से प्रारंभ करो। प्रारंभ में ही समुद्र की उछलती लहरों में डुबकी लागाओगे तो जिंदा रह गए तो भी ऐसा भय मन में बैठ जाएगा कि जिंदगीभर फिर तैरने का नाम लेना मुश्किल होगा। खारे पानी का स्वाद कभी भूलता नहीं।
तुममें असफलता या अविश्वास की ऐसी गांठ बंधी हो, तो उसका मूल खोजने के लिए अपने भूतकाल की जांच करो। अपनी शक्तियों और अपनी मर्यादाओं का ठीक-ठीक हिसाब समझो। अपनी शक्ति के अनुसार नई जिम्मेदारियां स्वीकार करो और ठीक तैयारी करके उन्हें पूरा करना सीखो। क्षोभ, चिंता, भय की परवाह किए बिना ही, निश्चित किया हुआ काम निश्चय के साथ प्रारंभ करो और उसे पूर्ण करो। समाज में तुम्हारा स्थान है, ऐसा विश्वास अपने हृदय में पैदा होने दो। दूसरों पर विश्वास रखो और दूसरे तुम पर विश्वास रख सकें, इसके लिए स्वयं अपने-आप पर विश्वास करना सीखो। व्यापारी ही अपने माल को घटिया मानेगा, तो उसे कौन खरीदेगा?
और अंतिम बात! आत्मविश्वास की अडिग नींव भगवान पर विश्वास ही है। परिस्थिति तुम्हारे काबू में न हो, सफलता हाथ की बात न हो, परिणाम का आधार तुम्हारी अपेक्षा दूसरों पर अधिक हो, तब क्या करना चाहिए? ऐसे प्रसंगों में आत्मश्रद्धा सच्चे दिल से कैसे रखी जाए? परिस्थिति भले तुम्हारे हाथ में न हो, परंतु वह उसके हाथ में है जो तुम्हें भली-भांति पहचानता है (क्योंकि उसने तुम्हारा सृजन किया है), जो तुमसे प्रेम करता है और तुम्हारा कल्याण ही चाहता है।
बीज को किसान पर विश्वास है, इसीलिए धरती की गोद में वह कई दिनों तक सुख से सोता रहता है। बालक को माता पर श्रद्धा है, इसीलिए उसकी गोद में सिर रखकर निश्चित भाव से लेट जाता है।
मनुष्य यदि सृष्टिकर्ता पर प्रेम-भरा विश्वास विकसित करे, तो उसके जीवन में सरलता, हिम्मत और शक्ति आ जाए। इस प्रकार किसी भी प्रसंग में, कठिनाई के काल में भी, सच्ची श्रद्धा रखी जा सकती है।
व्यक्तित्व-निर्माण के काम में आत्मविश्वास चूना-सीमेंट का काम करता है। ईंट और ईंट के बीच, पत्थर और पत्थर के बीच, सीमेंट चिपक जाए तो दीवार मजबूत बने और मंजिल-पर-मंजिल खड़ी कर गगनचुंबी इमारत बनाई जा सकती है। इसी प्रकार मन और हृदय, बुद्धि और भावनाओं तथा संस्कारों और आदर्शो के बीच आत्मविश्वास का व्रजलेप लगाओगे, तभी सुदृढ़ व्यक्तित्व का निर्माण कर सकोगे।
(लेखक स्पेन मूल के गुजराती साहित्यकार हैं। सस्ता साहित्य मंडल प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित उनकी पुस्तक 'सच्चे इंसान बनो' से साभार)
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













