03 फरवरी 2012
पूजा रावत
हिंदी इन डॉट कॉम
आम आदमी की पहुंच से कोसों दूर हो चुके उसके सपनों के आशियाने की उम्मीद अब फिर से जाग गई है। क्योंकी आरबीआई ने आम आदमी पर से ईएमआई का बोझ काफी कर दिया है जिसके कारण अब आम आदमी घर खरीदने की हिम्मत कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ ऑल टाइम 30 हजार से ऊपर रहने वाला सोना भी इस बार 30 हजार के नीचे आ गया। यानी इस हफ्ते कारोबार जगत में आम आदमी को खुश कर देने वाली खबरें छाई रहीं।
RBI ने कम किया EMI का बोझ
आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है। अब रेपो रेट 7.75 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 6.75 फीसदी हो गया है। आरबीआई ने 9 महीनों के बाद रेपो रेट घटाया है। वहीं, सीआरआर में भी आरबीआई ने 0.25 फीसदी की कटौती की है और ये 4 फीसदी हो गया है। सीआरआर में कटौती के बाद सिस्टम में 18000 करोड़ रुपये आएंगे।
महंगाई कम करने का दावा
आरबीआई के गवर्नर, डी सुब्बाराव के मुताबिक मार्च अंत तक महंगाई दर का अनुमान 7.5 फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी किया गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2013 में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 5.8 फीसदी से घटाकर 5.5 फीसदी किया है। आरबीआई ने फिर से कहा है कि उसके लिए महंगाई पर काबू पाना अब भी प्राथमिकता है। लेकिन, ग्रोथ को बढ़ावा देने पर भी आरबीआई फोकस कर रहा है।
ब्याज दरें घटने से कितनी कम होगी आपकी EMI
आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती करने के बाद बैंकों द्वारा कर्ज सस्ता किया जाना लगभग तय है। कई बैंकों ने 1 हफ्ते में ब्याज दरें घटाने के संकेत भी दिए हैं। अगर बैंक होम लोन पर ब्याज 0.25 फीसदी से घटाते हैं, तो 20 साल के 30 लाख रुपये के लोन की ईएमआई 29,449 रुपये हो जाएगी। जबकि पहले ईएमआई 29,951 रुपये थी, यानि हर महीने 502 रुपये की बचत। वैसे ही, ऑटो लोन 0.25 फीसदी सस्ता होता है तो 5 साल के 5 लाख रुपये के लोन की ईएमआई 11072 रुपये होगी। मौजूदा ईएमआई 11133 रुपये है, यानि हर महीने 61 रुपये की बचत।
सोना पहुंचा 30 हजार के नीचे
घरेलू बाजार में सोने का भाव 30,000 रुपये के नीचे आ गया है। रुपये में मजबूती और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। पिछले एक महीने में रुपया करीब 3 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं, सोने के भाव में करीब 5 फीसदी गिरावट दर्ज हुई है। कल सर्राफा बाजार में सोने का भाव 29,926 दर्ज हुआ है। शादी-ब्याह के सीजन की शुरूआत के साथ ही ये एक अच्छी खबर आई है। चांदी में भी मजबूती कम होती नजर आ रही है। मजबूत रुपये के बावजूद एमसीएक्स पर चांदी मामूली बढ़त के साथ 57900 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। कॉमैक्स पर चांदी का भाव 31.5 डॉलर के करीब चल रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही सोना 30,700 रुपये के नीचे आया था और तब ये माना जा रहा था कि यही सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय है। लेकिन सोने के दाम में 5% की गिरावट वाकई चौंकाने वाली है।
बैंकों ने भी सस्ता किया स्विस गोल्ड
गौरतलब है कि हाई क्वालिटी का सोना बेचने का दावा करने वाली बैंकों ने भी सोने की कीमत में गिरावट कर दी है। अब यदि आप बैंकों से सोना खरीदना चाहते हैं तो देर न करें क्योंकी ये गिरावट स्थायी नहीं रहेगी। इसके अलावा सोने में निवेश का इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता क्योंकि आने वाले समय में सोना और भी महंगा हो जाएगा। पिछले 10 सालों में सोने ने कई गुना ज्यादा का रिटर्न दिया है। लंबी अवधि के लिए सोने में निवेश किया जा सकता है।
पिछले कुछ सालों में ये रही सोने की चाल
साल 2012 में सोने ने 17 फीसदी का रिटर्न दिया। साल 2011 में 27,500 रुपये से बढ़कर साल 2012 में सोने का भाव 30,900 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं साल 2012 में चांदी ने 14 फीसदी का रिटर्न दिया है। साल 2011 में 51,500 रुपये से बढ़कर साल 2012 में चांदी का भाव 58,000 रुपये पर पहुंच गया है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
आज के वीडियो
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
")
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार