20 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

आज की निवेश टिप: अविवाहित हैं, तो यहां करें निवेश!

10 मई 2013
Moneycontrol.com


facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

शायद आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने हाल ही में काम करना शुरू किया है और इसी वजह से उनकी आमदनी कम है। आपके खर्चों की सूची काफी बङी है क्योंकि पहली बार आपके पास वो पैसा है जिसे आप अपना कह सकते हैं। आप नवीनतम उपकरण और शायद एक कार भी खरीदना चाहते हैं ।

ये वो समय है जब आप अपने धन के निवेश के साथ अधिकतम खतरा उठा सकते हैं क्योंकि इस समय आपके ऊपर कोई आश्रित नही है और उनकी आर्थिक जिम्मेदारियां भी नही हैं।

जरूरतें- आपकी तात्कालिक जरूरत जीवनसाथी ढूंढ कर शादी करने की है। वो साथी जो अपने वित्तीय फैसलों के साथ आयेगा जैसे-घर चलाने के लिये खर्चों की जरूरत के साथ या फिर वह आर्थिक रूप से पूर्णतया आप पर निर्भर हो सकता है अगर वो कहीं कार्य नही करता ।

जीवन के मध्यकाल में-

आपकी ऋण लेकर घर खरीदने की योजना है जिसका मतलब है कि अग्रिम भुगतान (ङाउन पेमेंट) के लिये आपको बचत की आवश्यकता होगी। आपके दीर्घकालीन जीवन लक्ष्यों मे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना और अपनी सेवानिवृत्ति के लिये संपत्ति जोङना प्रमुख हो सकता है।
 
निवेश के तरीके का चुनाव-

अल्पकाल (5 वर्ष से कम) अल्पावधि निवेश में आपको ऐसे निवेश उपकरण चुनने चाहिये जिसमें जरूरत पङने पर तुरंत पैसा प्राप्त कर सकें (अर्थात तरलता हो) तथा जोखिम कम उठाना पङे। अल्पावधि के लिये शेयर में निवेश एक अच्छा विकल्प नही है क्योंकि इसका प्रतिलाभ (रिटर्न) अत्याधिक अस्थिर होता है और आपके पैसे ङूबने का खतरा कहता है।

इसलिये सीमित अवधि के निवेश के लिये शेयर की बजाय म्यूचुअल फंड,फिक्सड डिपॉजिट तथा लघु अवधि के बॉन्ड बेहतर विकल्प साबत हुये हैं।

मध्यम अवधि (5 से 10 साल) :

इसमें आपको शायद तरलता की जरूरत नही होगी लेकिन इस वक्त भी आप अपने धन के साथ ज्यादा बङा खतरा नही उठा सकते। ऐसे निवेश के लिये आप उन विकल्पों को चुन सकते हैं जिनमें आपका धन लंबे समय के लिये निवेशित हो जाता है लेकिन साथ ही वो आपको उच्च प्रतिलाभ भी प्रदान करते हैं।

उदाहरण के लिये राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) किसान विकास प्रत्र (KVP) व रिजर्व बैंक के बॉन्ड जिनमें आपको 8% तक का प्रतिलाभ मिलता है और 6 से 8 साल तक के लिये धन निवेश हो जाता है। इसके साथ ही आप संतुलित म्यूचुअल फंड में भी धन लगा सकते हैं।

दीर्घ अवधि (10 वर्ष से अधिक)-

आपके लंबे समय की जरूरतें कम से कम 10 वर्ष दूर हैं इसलिये आपके पास शेयर मार्केट से लाभ उठाने का अवसर है। शेयरों में निवेश लघु अवधि के लिये जोखिमपूर्ण है लेकिन लंबे काल में ये बङा लाभ प्रदान कर सकते हैं। तो ईक्विटी म्यूचुअल फंड एक विकल्प है जिस पर विचार किया जा सकता है। इन निवेशों के साथ ही आपको बीमा में भी धन लगाना चाहिये जो आपके कार ऋण देयता को भी कवर कर सके।

यदि आप युवावस्था में बीमा कराते हैं तो आपको कम प्रीमियम देने को लाभ मिल सकता है। इसलिये आप अपनी मध्यम अवधि की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये बीमा खरीद पर विचार कर सकते हैं साथ ही जीवन सुरक्षा हेतु बाद में कवर बढाने के बारे में भी सोच सकते हैं। 

आज की निवेश टिप: क्यों जरूरी है फाइनेंशियल प्लानिंग?

आज की निवेश टिप: गोल्ड ईटीएफ में निवेश का रास्ता साफ

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

20 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.