04 मई 2013
Moneycontrol.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
बदलते समय के साथ जीवन की आधारभूत जरूरतें भी बदल जाती है। आम मध्यमवर्गीय इंसान की जिंदगी की प्रमुख जरुरतों में भोजन, घर, वाहन के साथ जीवन बीमा को भी शामिल करना काफी आवश्यक हो गया है।
माईइंश्योरेंसक्लब के दीपक योहानन के मुताबिक नौकरीपेशा लोगों को कंपनी द्वारा कराए गए ग्रुप इंश्योरेंस के अलावा अलग से इंश्योरेंस भी कराना चाहिए। अगर व्यक्ति नौकरी बदलता है तो इस सूरत में लाइफ इंश्योरेंस कवर खत्म होने का खतरा होता है। नौकरी छोड़ने पर कंपनी से ग्रुप इंश्योरेंस के तहत मिलने वाले सारे फायदे खत्म हो जाते हैं।
दीपक योहानन के मुताबिक सालाना आमदनी का 10-15 गुना ज्यादा लाइफ कवर वाला टर्म प्लान लेना चाहिए। आजकल अधिकांश नौकरीपेशा लोग होमलोन लेकर घर बनवाते या खरीदते हैं। होमलोन लिया है तो इसके लिए अलग से होमलोन टर्म इंश्योरेंस करवाना अच्छा विकल्प होता है।
50 लाख रुपये से ज्यादा के लाइफ कवर के लिए एलआईसी की अमूल्य जीवन की पॉलिसी ले सकते हैं। अगर कम प्रीमियम देकर लाइफ इंश्योरेंस चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन टर्म प्लान लें। ऑनलाइन टर्म प्लान में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आई प्रोटेक्ट सबसे कम प्रीमियम पर पॉलिसी मुहैया कराती है।
सराकरी कंपनियों में एलआईसी अमूल्य जीवन और निजी कंपनियों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के टर्म प्लान, अवीवा लाइफ शील्ड, एगॉन आई टर्म और मेटलाइफ प्रोटेक्ट के टर्म प्लान अच्छे हैं। प्रीमियम के आधार पर इनमें से अपनी पसंद का लाइफ इंश्योरेंस चुन सकते हैं।
टर्म प्लान के साथ अतिरिक्त राइडर जोड़ने से किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने में मदद मिल सकती है। टर्म प्लान के साथ राइडर लेने पर कम अतिरिक्त प्रीमियम के बदले में ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। एक्सीडेंटल डेथ बेनेफिट राइडर जोड़ने से दुर्घटना या अन्य कोई शारिरिक हानि होने की सूरत में बीमा कंपनियां कुल लाइफ कवर का दोगुना या 15-20 लाख रुपये अतिरिक्त कवर देती हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











