04 जनवरी 2013
सीएनबीसी आवाज़
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
गुरुवार की जोरदार तेजी के बाद आज सोने और चांदी में तेज गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2.5 फीसदी लुढ़क चुका है। सोना भी 31,000 रुपये के नीचे आ चुका है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के क्यूई प्रोग्राम को तय समय से पहले खत्म करने की संभवना जताई जा रही है। इसी वजह से सोने और चांदी में बिकवाली आई है।
फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 30,750 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 2.5 फीसदी लुढ़ककर 57,200 रुपये के नीचे आ गई है।
कच्चे तेल में भी गिरावट पर कारोबार हो रहा है। अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टिट्यूट के मुताबिक पिछले हफ्ते अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार करीब 120 लाख बैरल घट गया है। हालांकि अमेरिकी एनर्जी डिपार्टमेंट की रिपोर्ट आज आएगी। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.3 फीसदी फिसलकर 5,065 रुपये पर आ गया है। नेचुरल गैस में आज मजबूती आई है। फिलहाल एमसीएक्स पर नैचुरल गैस 0.1 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 176.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिका में क्वांटेटिव इजिंग पर असमंजस से बेस मेटल्स भी धाराशाई हो गए हैं। रुपये में कमजोरी के बावजूद एमसीएक्स पर कॉपर 450 रुपए के नीचे आ गया है। लंदन मेटल एक्सचेंज पर भी कॉपर में 1 फीसदी की गिरावट आई है। लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर का भाव 8,000 डॉलर के आसपास चल रहा है। मात्र एक दिन के कारोबार में कॉपर में करीब 200 डॉलर की गिरावट आई है।
फिलहाल एमसीएक्स पर कॉपर 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 448.25 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एल्यूमिनियम में 0.15 फीसदी, निकेल में 0.2 फीसदी और लेड में 0.35 फीसदी की गिरावट आई है। जिंक में सपाट कारोबार हो रहा है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











