03 दिसम्बर 2012
Moneycontrol.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
बड़े आर्थिक फैसलों के लिहाज से ये हफ्ता बेहद अहम है। संसद में रिटेल में एफडीआई पर मंगलवार से चर्चा शुरू होगी, जबकि इंफ्रा प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के लिए नेशनल इन्वेस्टमेंट बोर्ड को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा आज शाम फार्मा में एफडीआई के मसले पर मतभेद सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बेहद अहम बैठक बुलाई है।
फार्मा सेक्टर मे FDI?
फार्मा सेक्टर में सीधे विदेशी निवेश यानि 100 फीसदी एफडीआई का रास्ता साफ हो सकता है। एफडीआई की मंजूरी को लेकर वाणिज्य, वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालयों के बीच मतभेद को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने एक अहम बैठक बुलाई है। दरअसल वित्त मंत्रालय की सलाह है कि फार्मा सेक्टर में 49 फीसदी से ज्यादा एफडीआई के प्रस्ताव एफआईपीबी के पास लाया जाए। वहीं वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक एफडीआई के सारे प्रस्ताव को एफआईपीबी से मंजूरी लेना जरूरी किया जाए। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ऑटोमैटिक रूट से एफडीआई होने पर सस्ती दवाएं बनाने में मुश्किलें आने का हवाला दे रहा है।
नेशनल इंवेस्टमेंट बोर्ड को कैबिनेट की मंजूरी?
साथ ही इस बीच लंबे समय से विवादों में रहे नेशनल इंवेस्टमेंट बोर्ड को इस हफ्ते कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश वाले इंफ्रा प्रोजेक्ट को मंजूर करने के लिए एनआईबी बनाने की योजना है। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते एनआईबी को मंजूरी मिल सकती है।
अंतिम फैसले का अधिकार PM के पास रहेगा
हालांकि सरकार ने एनआईबी की जगह कैबिनेट कमिटी ऑन इन्वेस्टमेंट (सीसीआई) बनाने का भी विकल्प खुला रखा है। सरकार ने एनआईबी/सीसीआई की प्रक्रिया में फेरबदल किए हैं। एनआईबी या फिर सीसीआई की जिम्मेदारी पीएमओ की बजाए कैबिनेट सेक्रेटरी के हवाले होगी। लेकिन अंतिम फैसले का अधिकार प्रधानमंत्री के पास रहेगा।
बढ़ते खर्चों के बीच स्मार्ट तरीके से कैसे बचाएं ‘पैसा’?
विदेशी निवेशकों के भरोसे से मिलेगा बाजारों को बल
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











