22 मई 2012
डेस्कटॉप कम्प्यूटर की बिक्री में आई भारी गिरावट
14 फरवरी 2012
वार्ता  

 
नई दिल्ली। घरेलू बाजार में पर्सनल कंप्यूटरों की बिक्री में गत दिसंबर में समाप्त तिमाही में 22.7 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गयी है।

आईडीसी की तरफ से जारी तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2011 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान पर्सनल कंप्यूटरों की बिक्री 23.9 लाख रही जो जुलाई-सितंबर तिमाही की तुलना में 22.7 प्रतिशत कम है। बिक्री में आयी गिरावट के बावजूद डेल 16.4 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर बरकरार है।

लेनोवो 13.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ पर्सनल कंप्यूटर के बाजार में दूसरे स्थान पर है। इसके पीछे लेनोवो की आक्रामक मार्केटिंग और अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचने की रणनीति को जिम्मेदार बताया गया है।

दुनिया की अग्रणी कंप्यूटिंग कंपनियों में शुमार एचपी 13.3 फ फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारतीय बाजार में तीसरे स्थान पर मौजूद है। लेकिन 56 फीसदी से अधिक बाजार पर अब भी अन्य कंपनियों और छोटे ब्रांड का ही कब्जा बना हुआ है।

अगर वर्ष 2011 के पूर कैलेंडर साल की बात करें तो कुल 1.04 करोड़ कंप्यूटरों की बिक्री हुयी है जो वर्ष 2010 की तुलना में छह प्रतिशत अधिक है। डेस्कटाप कंप्यूटर की बिक्री में तो 4.4 प्रतिशत की गिरावट रही लेकिन पोर्टेबल कंप्यूटर, लैपटॉप, नेटबुक एवं टेबलेट, की बिक्री में 22.9 फीसदी की जबर्दस्त बढोतरी दर्ज की गयी।

आईडीसी के वरिष्ठ विश्लेषक किरन कुमार ने डेस्कटाप की बिक्री में आयी गिरावट को एक प्रवृतित बताते हुये कहा- अमेरिका और पश्चिमी देशों में पहले से ही डेस्कटॉप को अलविदा कहा जा चुका है। अब दुनिया के अन्य हिस्सों में भी लोगों का रूझान डेस्कटॉप से हटकर लैपटॉप, नेटबुक एवं टैबलेट की तरफ बढ रहा है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक कमजोर वैश्विक आर्थिक स्थिति और डॉलर के मुकाबले रूपये में आयी गिरावट के चलते भारतीय उपभोक्ताओं ने कंप्यूटर की खरीद को लेकर सतर्कता बरती। इसी वजह से पिछली तिमाही में पर्सनल कंप्यूटरों की बिक्री में बडी गिरावट आयी है। इसके अलावा हार्ड डिस्क ड्राइव की कीमतों में आयी तेजी ने भी बिक्री को प्रभावित किया।

बजट लैपटॉप: जरूरत और बजट के अनुरूप टॉप-10 बजट लैपटॉप!

पर्सनल कंप्यूटर के क्षेत्र में सक्रिय कंपनियों के लिए आगे भी राह आसान नहीं दिख रही है। आईडीसी ने वर्ष 2012 की जनवरी-मार्च तिमाही में भी बिक्री के मंदा ही रहने की आशंका जतायी है1 इसके बावजूद वह तीसरे और चौथे दर्जे के शहरों में पर्सनल कंप्यूटरों की बिक्री बढने को लेकर आशांवित है।

आईडीसी के सहायक निदेशक अनुसंधान अद्वैत मेनन ने कहा- इन अपेक्षाकृत छोटे शहरों में लोगों की क्रय शक्ति बढी है और वे तकनीकी उत्पादों पर खर्च करने को तैयार दिख रहे हैं। ऐसे में पर्सनल कंप्यूटर का बाजार अब इन्हीं शहरों की तरफ केंद्रित होता हुआ दिख रहा है।

इसके अलावा विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कंप्यूटर साक्षरता बढाने के लिए शुरू की गयी योजनाओं और कई जगह छात्रों को मुफ्त लैपटाप देने की घोषणाओं को लेकर भी कंपनियां अपनी बिक्री बढने की उम्मीद टिकाये हुये हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 10 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.