25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

बजट 2013: MF के पेंशन प्लान पर मिलेगी छूट

08 फरवरी 2013
सीएनबीसी आवाज़


facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

तीन हफ्ते बाद पेश होने वाला बजट म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए ढेर सारी खुशखबरी ला सकता है। सूत्रों के मुताबिक म्यूचुअल फंड के पेंशन प्लान पर टैक्स छूट देने का ऐलान किया जा सकता है। साथ ही सभी म्यूचअल फंड को राजीव गांधी इंक्विटी सेविंग्स स्कीम के दायरे में लाने का भी ऐलान किया जा सकता है।

अभी म्यूचुअल फंड के सिर्फ 2 पेंशन प्रोडक्ट यूटीआई रिटायरमेंट बेनेफिट पेंशन फंड और टेंपलेटन इंडिया पेशन प्लान पर टैक्स छूट दी जा रही है।

सरकार के म्यूचुअल फंड के पेंशन प्लान पर टैक्स छूट देने का ऐलान होने से एफएफ इंडस्ट्री को लंबे समय के लिए फंड मिलने में आसानी होगी। साथ ही निवेशकों को लंबे समय के लिए निवेश का नया जरिया भी मिल जाएगा। माना जा रहा है कि टैक्स छूट मिलने के बाद म्यूचुअल इंडस्ट्री को पेंशन प्लान से 50,000 करोड़ रुपये जुटने का अनुमान है।

सूत्रों का कहना है कि बजट में राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम का दायरा बढ़ाने का भी ऐलान किया जाएगा। म्यूचुअल फंड के डाइवर्सिफाइड फंड को भी राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल टॉप 100 कंपनियों में पैसे लगाने वाले फंड ही राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम में शामिल किए गए हैं।

क्रेडिट, डेबिट कार्ड से शॉपिंग पर मिलेगी टैक्स छूट!

टैक्स सेविंग ‘राजीव गांधी इक्विटी स्कीम’ का पहला फंड लॉंच

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.