08 दिसम्बर 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुम्बई। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने गत सप्ताह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। मिडकैप और स्मॉलकैप में जहां दो फीसदी से अधिक तेजी रही, वहीं सेंसेक्स तथा निफ्टी ने आधे फीसदी से कम प्रगति की।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गत सप्ताह 0.44 फीसदी या 84.20 अंकों की तेजी के साथ 19,424.10 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी गत सप्ताह 0.47 फीसदी या 27.55 अंकों की तेजी के साथ 5,907.40 पर बंद हुआ।
उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर सेंसेक्स में गत सप्ताह तेजी बनाने वाले शेयरों में प्रमुख रहे स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (6.41 फीसदी), एसबीआई (6.32 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (6.01 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (5.72 फीसदी) और टाटा स्टील (3.70 फीसदी)। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे इंफोसिस लिमिटेड (4.03 फीसदी), भारती एयरटेल (3.66 फीसदी), विप्रो (3.36 फीसदी), टीसीएस (2.32 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.57 फीसदी)।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में आलोच्य अवधि में दो फीसदी से अधिक की तेजी रही। मिडकैप 2.44 फीसदी या 168.38 अंकों की तेजी के साथ 7,070.37 पर और स्मॉलकैप इसी अवधि में 2.34 फीसदी या 170.33 अंकों की तेजी के साथ 7,445.98 पर बंद हुआ।
गत सप्ताह बीएसई के 13 में से 11 शेयरों में तेजी रही। रियल्टी (5.18 फीसदी), तेल एवं गैस (3.13 फीसदी), धातु (2.07 फीसदी), बिजली (2.00 फीसदी) और बैंकिंग (1.66 फीसदी) में सबसे अधिक तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (4.14 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (3.31 फीसदी) में गिरावट रही।
गत सप्ताह बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का मसला सुर्खियों में छाया रहा। लोकसभा में खुदरा में एफडीआई को अनुमति देने के सरकार के फैसले के विरोध में पेश प्रस्ताव पर मंगलवार और बुधवार को बहस हुई, जिसके आखिर में बुधवार को हुए मतदान में सरकार को जीत हासिल हो गई। इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को राज्य सभा में भी बहस हुई और यहां भी विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी। इस तरह देश में खुदरा में एफडीआई का रास्ता साफ हो गया।
इसी के साथ खुदरा क्षेत्र में एफडीआई को लागू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम में किए गए संशोधन पर जारी अधिसूचना के खिलाफ एक प्रस्ताव में भी विपक्ष को लोक सभा में मुंह की खानी पड़ी।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
आज के वीडियो
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
")
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार