22 मई 2012
लेखा जोखा: शेयर बाजार ने कायम किया बढ़त का रुख
13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मामूली तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 24.15 अंकों की तेजी के साथ 17,772.84 पर और निफ्टी 8.60 अंकों की तेजी के साथ 5,390.20 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 13.01 अंकों की तेजी के साथ 17,761.70 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,849.64 के ऊपरी और 17,665.89 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। हीरो मोटोकॉर्प (2.41 फीसदी), टाटा स्टील (2.13 फीसदी), सन फार्मा (2.08 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.90 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.79 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में प्रमुख रहे विप्रो (2.57 फीसदी), टाटा पावर (2.48 फीसदी), एसबीआई (2.00 फीसदी), सिप्ला (1.88 फीसदी) और एलएंडटी (1.66 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.50 अंकों की तेजी के साथ 5,382.10 पर खुला। निफ्टी ने 5,421.05 के ऊपरी और 5,351.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 28.45 अंकों की तेजी के साथ 6,275.06 पर और स्मॉलकैप 12.72 अंकों की तेजी के साथ 6,903.57 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.01 फीसदी), वाहन (0.84 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.61 फीसदी), बैंकिंग (0.36 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.35 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई में गिरावट वाले चार सेक्टरों में रहे पूंजीगत वस्तु (0.75 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.34 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.26 फीसदी) और तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.05 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1496 शेयरों में तेजी और 1381 में गिरावट रही, जबकि 94 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.