22 मई 2012
लेखा-जोखा: शेयर बाजार की रफ्तार फिर पटरी पर लौटी
14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

मुम्बई।  देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 75.73 अंकों की तेजी के साथ 17,848.57 पर और निफ्टी 25.85 अंकों की तेजी के साथ 5,416.05 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 5.38 अंकों की गिरावट के साथ 17,767.46 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,890.33 के ऊपरी और 17,742.58 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी रही। एलएंडटी (3.87 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.74 फीसदी), एसबीआई (3.26 फीसदी), मारुति सुजुकी (3.24 फीसदी) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.18 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सिप्ला (6.28 फीसदी), टाटा पावर (3.61 फीसदी), ओएनजीसी (1.67 फीसदी), भारती एयरटेल (1.45 फीसदी) और जिंदल स्टील (0.88 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.40 अंकों की गिरावट के साथ 5,380.80 पर खुला। निफ्टी ने 5,428.05 के ऊपरी और 5,377.95 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 72.16 अंकों की तेजी के साथ 6,347.22 पर और स्मॉलकैप 57.09 अंकों की तेजी के साथ 6,960.66 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तु (2.30 फीसदी), रियल्टी (2.29 फीसदी), वाहन (2.14 फीसदी), बैंकिंग (0.81 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.65 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के दो सेक्टरों स्वास्थ्य सेवा (0.57 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.21 फीसदी) में गिरावट रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1619 शेयरों में तेजी और 1269 में गिरावट रही, जबकि 120 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.