22 मई 2012
लेखा-जोखा: शेयर बाजारों में रही शानदार तेजी
09 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

मुम्बई।  देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 123.43 अंकों की तेजी के साथ 17,830.75 पर और निफ्टी 44.20 अंकों की तेजी के साथ 5,412.35 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 59.52 अंकों की गिरावट के साथ 17,647.80 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,879.46 के ऊपरी और 17,609.43 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी रही। स्टरलाईट इंडस्ट्रीज (4.59 फीसदी), जिंदल स्टील (3.81 फीसदी), टाटा पावर (3.38 फीसदी), बजाज ऑटो (3.30 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (2.79 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सन फार्मा (1.36 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.31 फीसदी), डीएलएफ (1.15 फीसदी), भारती एयरटेल (1.13 फीसदी) और एलएंडटी (1.01 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.10 अंकों की गिरावट के साथ 5,343.05 पर खुला। निफ्टी ने 5,423.40 के ऊपरी और 5,338.90 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 78.18 अंकों की तेजी के साथ 6,239.57 पर और स्मॉलकैप 80.34 अंकों की तेजी के साथ 6,892.49 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.05 फीसदी), रियल्टी (1.95 फीसदी), बैंकिंग (1.85 फीसदी), वाहन (1.78 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.28 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के तीन सेक्टरों तेल एवं गैस (0.24 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.11 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.03 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1828 शेयरों में तेजी और 1057 में गिरावट रही, जबकि 125 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.