22 मई 2012
लेखा-जोखा: सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाया गोता, बाजार सुस्त
10 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

मुम्बई।  देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 82.06 अंकों की गिरावट के साथ 17748.69 पर जबकि निफ्टी 30.75 अंकों की गिरावट के साथ 5381.60 पर बंद हुआ।

आज सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 13.16 अंकों की गिरावट के साथ 17817.59 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 12.55 अंकों की गिरावट के साथ 5399.80 पर खुला।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17890.11 के ऊपरी और 17627.14 के निचले स्तर तक कारोबार किया। निफ्टी ने 5427.75 के ऊपरी और 5341.05 के निचले स्तर तक कारोबार किया।

सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील (5.30 फीसदी), बजाज स्टील (2.10 फीसदी), विप्रो (0.80 फीसदी), टीसीएस (0.29 फीसदी), आईटीसी (0.17 फीसदी) और जिंदल स्टील (0.02 फीसदी) के शेयरों में तेजी जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.62 फीसदी), मारुति सुजुकी (1.99 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.36 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (1.23 फीसदी) और आईसीआईसीआई बैंक (1.21 फीसदी) शेयरों में अच्छी गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के कुल 13 में से केवल एक सेक्टर धातु (0.58 फीसदी) में तेजी जबकि बाकी के सभी सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (0.93 फीसदी), तेल एवं गैस (0.80 फीसदी), स्वास्थ्य (0.71 फीसदी) और बैंकिंग (0.68 फीसदी) सेक्टर में आधा फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला जुला रुख देखा गया। मिडकैप 7.04 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 6246.61 पर जबकि स्मॉलकैप 1.64 अंक की मामूली गिरावट के साथ 6890.85 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1435 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1506 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.