18 जून 2012
सीएनबीसी आवाज़
ग्रीस चुनाव में न्यू डेमोक्रेसी पार्टी की जीत के साथ ही यूरोजोन से ग्रीस के बाहर होने का खतरा टलने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में रौनक देखने को मिली है। लिहाजा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले बेहतर संकेतों के बल पर भारतीय शेयर बाजारों ने भी अच्छी छलांग लगाई है। साथ ही आज आने वाली क्रेडिट पॉलिसी के तहत प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से बाजार चढ़ने में कामयाब हुए हैं। शुरुआती कारोबार में बैंक शेयरों में जबर्दस्त खरीदारी के बल पर बाजार बढ़त बनाने में कामयाब हुए हैं। बैंक निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 10,184 पर पहुंच गया है, तो बाजार खुलने के साथ सेंसेक्स 17,000 के अहम स्तर को पार कर गया है। दिग्गज शेयरों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है।
शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 146 अंक यानि 0.9 फीसदी की मजबूती के साथ 17,096 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 44 अंक यानि 0.85 फीसदी की उछाल के साथ 5,183 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों की बात करें तो हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 0.5-2 फीसदी की तेज उछाल देखने को मिल रही है।
मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, बैंक और पावर कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार में कारोबार के इस दौरान टाटा स्टील, एसबीआई, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, सेसा गोवा और पीएनबी जैसे दिग्गज शेयरों में 2-2.7 फीसदी की उछाल आई है। हालांकि सन फार्मा, रैनबैक्सी, ग्रासिम और एचसीएल टेक जैसे दिग्गज शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है।
मिडकैप शेयरों में अलकार्गो, एफएजी बियरिंग्स, एसकेएफ इंडिया, कार्बोरंडम और एचडीआईएल सबसे ज्यादा 3.2-7.6 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में टिनप्लेट, राम कश्यप, टाटा स्पंज, मैग्मा फिनकॉर्प और पैरेंटल ड्रग में 8.5-16.2 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
आज के वीडियो
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
")
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार