21 सितम्बर 2012
सीएनबीसी आवाज़
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
आर्थिक सुधारों की ओर सरकार के और कदम बढ़ाने से बाजार साल 2012 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे। सेंसेक्स 404 अंक चढ़कर 18,753 और निफ्टी 137 अंक चढ़कर 5,691 पर बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 2.5 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप 1.5 फीसदी चढ़े।
सरकार के आर्थिक सुधारों के फैसलों पर अडिग बने रहने से बाजार में जोश नजर आया। विरोध के बावजूद सरकार ने एविएशन, मल्टीब्रैंड रिटेल, पावर एक्सचेंज और ब्रॉडकास्ट कैरिजेस में एफडीआई का नोटिफिकेशन जारी किया है।
इसके अलावा सरकार ने राजीव गांधी इक्विटी स्कीम को मंजूरी दी है। राजीव गांधी स्कीम के दायरे में ईटीएफ और म्यूचुअल फंड शामिल किए गए हैं। विदहोल्डिंग टैक्स को भी 20 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया है।
जानकारों का कहना है कि अगर सरकार इसी रफ्तार से आर्थिक सुधारों पर काम करती रही तो विदेशी निवेशकों में भरोसा बढ़ेगा, जिससे बाजार में एफआईआई निवेश बढ़ेगा।
बाजार की चाल
मजबूती पर खुलने के बाद ही बाजारों ने रफ्तार पकड़ी और सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़ा। निफ्टी 5600 के ऊपर पहुंचा। दिग्गजों के साथ-साथ छोटे और मझौले शेयरों ने भी अच्छी तेजी दिखाई।
बाजार में तेजी लगातार बढ़ती चली गई और बाजार ऊंचाई के नए पायदानों को पार करते चले गए। कारोबार के पहले 2 घंटों में ही निफ्टी 2012 का सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स में भी 300 से ज्यादा अंक की तेजी दिखी।
समाजवादी पार्टी के यूपीए को बाहर से समर्थन जारी रखने के बयान के बाद बाजार उछले। सरकार गिरने की आशंका खत्म होने से बाजारों ने दौड़ लगाई। निफ्टी ने 5700 का स्तर पार किया। सेंसेक्स में भी 500 अंक की छलांग लगाई।
हालांकि, ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की वजह से बाजार थोड़ा फिसले। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के 54 के ऊपर जाने से आईटी और तकनीकी शेयरों पर दबाव नजर आया।
लेकिन, कारोबार के आखिरी 2 घंटों में बाजार में जोश लौटता नजर आया। सेंसेक्स 430 अंक से ज्यादा उछला। निफ्टी भी 5700 के स्तर के करीब बने रहने में कामयाब रहा।
अंतर्राष्ट्रीय संकेत
एशियाई बाजारों में मजबूती का रुख रहा। चीन चीन में लगातार 11वें महीने मैन्यूफैक्चरिंग ग्रोथ में गिरावट आने से राहत पैकेज की उम्मीदें बढ़ी हैं। हैंग सैंग, कॉस्पी, स्ट्रेट टाइम्स, निक्केई 0.7-0.25 फीसदी चढ़े। शंघाई कंपोजिट सुस्ती पर बंद हुआ।
शुरुआती मजबूती के बाद यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। सीएसी और डीएएक्स 0.3 फीसदी तेज हैं। एफटीएसई में हल्की कमजोरी नजर आ रही है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4.5 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। सरकार गिरने की आशंका खत्म होने से रुपया 53.5 के ऊपर पहुंच गया है।
रुपये में मजबूती आने से घरेलू कमोडिटी बाजार पर दबाव है। कच्चा तेल 0.6 फीसदी टूटा है। सोने और चांदी में 0.75 फीसदी की गिरावट है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तीनों कमोडिटी में तेजी है।
इससे पहले:
बाजार में जोश बढ़ता जा रहा है और बाजार 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 5658 के स्तर पर पहुंचा जो 17 सितंबर के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, सेंसेक्स ने भी 300 अंक से ज्यादा की तेजी दिखाई है।
सेंसेक्स 425 अंक चढ़कर 18,774 और निफ्टी 137 अंक चढ़कर 5,692 के स्तर पर हैं। दिग्गजों के साथ-साथ छोटे और मझौले शेयर भी उछले हैं। निफ्टी मिडकैप 1.75 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप 1.25 फीसदी मजबूत हैं।
पावर, कैपिटल गुड्स, बैंक, मेटल और रियल्टी शेयर 2.7-2 फीसदी चढ़े हैं। एफएमसीजी, पीएसयू, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, तकनीकी, आईटी शेयर 1.6-0.8 फीसदी मजबूत हैं।
निफ्टी शेयरों में रिलायंस इंफ्रा, बीएचईएल, एक्सिस बैंक, सेसा गोवा, एमएंडएम, जेपी एसोसिएट्स, आईसीआईसीआई बैंक, सेल, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, आईडीएफसी 5.5-3 फीसदी चढ़े हैं।
निफ्टी मिडकैप में वोल्टास, रिलायंस कैपिटल गुड्स, लैंको इंफ्रा, आदित्य बिड़ला नूवो, एनसीसी, जीवीके पावर, अदानी पावर. एचडीआईएल, ओरियंटल बैंक, एससीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील 6-3 फीसदी उछले हैं।
इससे पहले:
एशियाई बाजारों में तेजी के संकेत मिलने से घरेलू बाजारों ने मजबूती के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स 62 अंक चढ़कर 18411 और निफ्टी 23 अंक चढ़कर 5577 पर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में बाजार में खरीदारी बढ़ रही है।
कैपिटल गुड्स, रियल्टी, बैंक शेयर 1.3-1 फीसदी चढ़े हैं। ऑटो, हेल्थकेयर, पावर, पीएसयू, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल शेयरों में 0.7-0.5 फीसदी की तेजी है। ऑयल एंड गैस और तकनीकी शेयर 0.4 फीसदी मजबूत हैं। आईटी सुस्त हैं।
निफ्टी शेयरों में रिलायंस इंफ्रा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी, बीएचईएल, डीएलएफ, केर्न इंडिया, टाटा स्टील, एलएंडटी, भारती एयरटेल, सेल, आईडीएफसी, जेपी एसोसिएट्स, सेसा गोवा, बैंक ऑफ बड़ौदा 3.25-1.5 फीसदी तेज हैं।
हालांकि, टाटा पावर 0.5 फीसदी और अंबुजा सीमेंट 0.25 फीसदी गिरे हैं। एचसीएल टेक और जिंदल स्टील लाल निशान में हैं।
सरकार ने एविएशन, मल्टीब्रैंड में एफडीआई पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रिटेल शेयरों में पैंटालून रिटेल, पैंटालून रिटेल डीवीआर, शॉपर्स स्टॉप, ट्रेंट 9-4.5 फीसदी उछले हैं।
एविएशन शेयरों में किंगफिशर एयरलाइंस, स्पाइसजेट और जेट एयरवेज 4.5-1.5 फीसदी चढ़े हैं। बीमा में एफडीआई को मंजूरी मिलने की उम्मीद से रिलायंस कैपिटल, मैक्स इंडिया, बजाज फिनसर्व 6.5-4 फीसदी मजबूत हैं।
एशियाई बाजारों में मजबूती है। चीन में लगातार 11वें महीने मैन्यूफैक्चरिंग ग्रोथ में गिरावट आने से राहत पैकेज की उम्मीदें बढ़ गई हैं। शंघाई कंपोजिट, निक्केई, हैंग सैंग, सिंगापुर निफ्टी 0.5-0.75 फीसदी चढ़े हैं।
अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को भी सुस्ती छाई रही। हालांकि शुरुआती कमजोरी के बाद निचले स्तरों पर खरीदारी देखी गई। डाओ जोंस हल्की मजबूती पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट लाल निशान में बंद हुए।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- रेलवे घूसकांड: CBI अफसर ने ही लीक की थी छापे की खबर
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में छाए हल्के बादल, बारिश के आसार
- भोपाल में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार
- अमित शाह के जरिए यूपी में मोदी की एंट्री
- जगन मामले में 2 मंत्रियों का इस्तीफा
- ललितपुर मामला: न्यायालय में आरोपी की पेशी आज
- मनमोहन की चीनी पीएम को दो टूक, लद्दाख में क्यों घुसी चीनी सेना
- बनारस के मंदिर में सजती है संगीत बैठकी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- आज का हॉट गॉसिप: बोलीं दीपिका, बदसूरत हूं मैं!
- रेलवे घूसकांड: CBI अफसर ने ही लीक की थी छापे की खबर
- बेटी को सजाने-संवारने में व्यस्त बेकहम
- प्रियंका की ‘दुश्मन बहन’ को बनना है प्रियंका जैसा!
- क्ले कोर्ट के बादशाह ने फिर मारी बाजी, फेडरर पस्त
- ‘सेक्स वर्कर’ बनेंगी पाक अभिनेत्री वीना मलिक
- टैक्स चोरी में फंसी इंफोसिस, देने होंगे 582 करोड़ रु
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में छाए हल्के बादल, बारिश के आसार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











