06 फरवरी 2013
HindiMoneycontrol.com
दमदार शुरुआत करने के बाद मुनाफावसूली के दबाव में बाजार में सुस्ती छाई। सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 19640 और निफ्टी 2 अंक चढ़कर 5959 पर बंद हुए। मिडकैप 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप 0.25 फीसदी मजबूत हुए।
बाजार की चाल
अच्छे अंतर्राष्ट्रीय संकेत और मजबूत रुपये की वजह से बाजारों ने दमदार शुरुआत की है। खुलते ही सेंसेक्स में 100 अंक का उछाल आया है। निफ्टी भी 6000 की ओर बढ़ता नजर आया।
हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही बाजार ऊपरी स्तरों से फिसले। लेकिन, बाजार में फिर से खरीदारी लौटी और बाजार में अच्छी मजबूती नजर आई। दिग्गजों के मुकाबले मिडकैप शेयरों में ज्यादा बढ़त दिखी।
सुबह 11 बजे के बाद बाजार में जोश कम होता नजर आया। बाजार लगातार मजबूती गंवाते चले गए। मिडकैप शेयरों में तेजी कम हुई। यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत से भी घरेलू बाजार का मूड खराब हुआ।
दोपहर 1:30 बजे के करीब मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स लाल निशान में फिसला। निफ्टी मामूली बढ़त बनाए रखने में कामयाब दिखा। यूरोपीय बाजारों के हरे निशान में पहुंचने से घरेलू बाजार भी संभले।
लेकिन, कारोबार खत्म होते-होते बाजार का भरोसा घटा और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में लुढ़के। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने मजबूती बनाए रखी।
अंतर्राष्ट्रीय संकेत
एशियाई बाजारों में कमजोर येन की वजह से निक्केई 3.5 फीसदी चढ़ा। हैंग सैंग में 0.5 फीसदी और ताइवान इंडेक्स में 0.25 फीसदी की तेजी आई। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स, शंघाई कंपोजिट और कॉस्पी में सुस्ती रही।
कमजोर शुरुआत के बाद यूरोपीय बाजार संभले हैं। एफटीएसई में करीब 0.5 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। डीएएक्स हरे निशान में लौटा है। लेकिन, सीएसी में 0.2 फीसदी की कमजोरी बनी हुई है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये ने मजबूती गंवाई है। इंट्राडे में डॉलर का भाव 52.90 रुपये पर पहुंचा था, जो 4 महीनों का रिकॉर्ड स्तर है। शेयर बाजार में गिरावट आने के बाद रुपये पर भी दबाव आया है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
आज के वीडियो
")
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार