01 फरवरी 2013
HindiMoneycontrol.com
मजबूत अंतर्राष्ट्रीय संकेतों के बावजूद मुनाफावसूली के दबाव में बजट सीरीज के पहले दिन बाजार 0.6 फीसदी टूटे। सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 19,781 और निफ्टी 36 अंक गिरकर 5,999 पर बंद हुए। मिडकैप शेयर 0.4 फीसदी गिरे।
बाजार की चाल
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से साफ संकेत न मिलने से घरेलू बाजार हल्की तेजी पर खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार ने मजबूती दिखाई। लेकिन कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार पर बिकवाली का दबाव बढ़ा। छोटे और मझौले शेयरों में खरीदारी दिखी।
दोपहर तक बाजारों से पूरी तरह जोश गायब हो गया और बाजार लाल निशान में फिसले। मिडकैप शेयरों में भी सुस्ती छाई। मुनाफावसूली के दबाव में बाजार में गिरावट लगातार बढ़ती चली गई।
यूरोपीय बाजारों की मजबूत शुरुआत के बाद घरेलू बाजारों का मूड थोड़ा सुधरता नजर आया। दोपहर 2 बजे के बाद बाजार में निराश छाई। सेंसेक्स करीब 160 अंक टूटा और निफ्टी 6000 के नीचे फिसला। आखिरी कारोबार में बाजार थोड़ा संभले।
अंतर्राष्ट्रीय संकेत
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार दिखा। चीन के दिसंबर मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई आंकड़े कमजोर आने के बावजूद शंघाई कंपोजिट करीब 1.5 फीसदी चढ़ा। निक्केई में 0.5 फीसदी की तेजी आई। कॉस्पी 0.25 फीसदी गिरा।
यूरोपीय बाजारों में फ्रांस की दिसंबर मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बावजूद सीएसी 1 फीसदी चढ़ा है। बेहतर पीएमआई आंकड़ों की वजह से डीएएक्स और एफटीएसई 0.7 फीसदी चढ़े हैं।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में फिर से मजबूती लौटी है। डॉलर के मुकाबले यूरो 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा है, जिसका फायदा रुपये को भी मिला है। शुरुआती कारोबार में रुपया 53.39 तक गिरा था।
हफ्ते का कारोबार
हफ्ते में सेंसेक्स 1.6 फीसदी और निफ्टी 1.2 फीसदी टूटे। स्मॉलकैप शेयरों में 1.2 फीसदी की गिरावट आई। मिडकैप शेयर 0.3 फीसदी कमजोर हुए। कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस, पावर, ऑटो, आईटी, बैंक शेयर 2.9-0.6 फीसदी गिरे। मीडिया, रियल्टी, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 1.2-2.2 फीसदी चढ़े।
निफ्टी शेयरों में एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, सिप्ला, आईटीसी, एशियन पेंट्स, पीएनबी 9-3 फीसदी मजबूत हुए। भारती एयरटेल, एलएंडटी, रिलायंस इंफ्रा, एसबीआई, जिंदल स्टील, जेपी एसोसिएट्स, गेल, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा पावर 8.7-3 फीसदी गिरे।
मिडकैप शेयरों में सुजलॉन एनर्जी, उत्तम गाल्वा, पार्श्वनाथ, बलरामपुर चीनी, पुंज लॉएड, डिशमैन फार्मा, एचसीसी, श्री रेणुका शुगर्स, जेएसडब्ल्यू इस्पात 19.4-3.6 फीसदी चढ़े। एसीसी, ऑप्टो सर्किट्स, एसकेएस माइक्रो, इलाहबाद बैंक, देना बैंक, एचडीआईएल, डेल्टा कॉर्प, लक्ष्मी विलास बैंक, जैन इरिगेशन 11.3-5.4 फीसदी टूटे।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
")
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार