19 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

मुनाफावसूली से बाजार टूटकर बंद, सेंसेक्स 126 अंक लुढ़का
13 दिसम्बर 2012
HindiMoneycontrol.com


कारोबार के आखिरी 2.5 घंटे में आई मुनाफावसूली की वजह से बाजार 0.7 फीसदी से ज्यादा टूटे। सेंसेक्स 126 अंक गिरकर 19,229 और निफ्टी 36 अंक गिरकर 5,851 पर बंद हुए।

दिग्गजों के मुकाबले छोटे और मझौले शेयरों की ज्यादा पिटाई हुई। निफ्टी मिडकैप करीब 2 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप 1 फीसदी टूटे।

बाजार की चाल

एशियाई बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने की वजह से घरेलू बाजारों ने भी बढ़त पर शुरुआत की। निफ्टी 5900 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 70 अंक चढ़ा।

लेकिन, बाजार पर जल्द ही मुनाफावसूली हावी हुई और बाजार ने शुरुआती मजबूती गंवाई दी। सेंसेक्स और निफ्टी सीमित दायरे में घूमते नजर आए। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.5 फीसदी की तेजी रही।

यूरोपीय बाजारों से साफ संकेत मिलने की वजह से घरेलू बाजार में हल्की गिरावट बनी रही। लेकिन, दोपहर 2 बजे के करीब बाजार में अचानक बिकवाली का दबाव बढ़ा। सेंसेक्स 100 अंक टूटा। छोटे और मझौले शेयर भी फिसले।

इसके बाद बाजार की गिरावट बढ़ती ही चली गई। यूरोपीय बाजारों के लाल निशान में फिसलने से घरेलू बाजारों पर दबाव बढ़ा। सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी 5850 के करीब पहुंचा। मिडकैप और स्मॉलकैप भी टूटे।

अंतर्राष्ट्रीय संकेत

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बॉन्ड खरीदना जारी रखने के बयान के बाद एशियाई बाजारों में निक्केई 1.7 फीसदी उछला। कॉस्पी 1.4 फीसदी, ताइवान इंडेक्स 1 फीसदी और स्ट्रेट टाइम्स 0.5 फीसदी चढ़े। हालांकि, शंघाई कंपोजिट 1 फीसदी टूटा।

यूरोपीय बाजारों में गिरावट बढ़ गई है। डीएएक्स 0.5 फीसदी से ज्यादा गिरा है। एफटीएसई और सीएसी 0.3 फीसदी कमजोर हैं। यूरोपियन यूनियन के वित्त मंत्रियों में बैंकिंग यूनियन और रिफॉर्म पर सहमति बन गई है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी लौटी है। रुपया 54.5 के बेहद करीब पहुंच गया है। बुधवार को रुपया 54.32 पर बंद हुआ था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

19 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.