19 अक्टूबर 2012
सीएनबीसी आवाज़
खराब अंतर्राष्ट्रीय संकेत और मुनाफावसूली के दबाव में बाजार 0.5 फीसदी लुढ़के। सेंसेक्स 110 अंक गिरकर 18,682 और निफ्टी 349 अंक गिरकर 5,684 पर बंद हुए।
बाजार की चाल
पूरे कारोबार के दौरान बाजार पर बिकवाली का दबाव नजर आया। खराब अंतर्राष्ट्रीय संकेतों और रुपये में बढ़ती कमजोरी की वजह से बाजार 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में ही बाजारों ने नीचे का रुख किया।
कारोबार के पहले घंटे में ही सेंसेक्स ने 80 अंक गंवाएं और निफ्टी 5700 के अहम स्तर के नीचे फिसला। दिग्गजों से ज्यादा मझौले शेयरों में ज्यादा बिकवाली आई। वहीं, छोटे और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में तेजी ने बाजार की गिरावट पर लगाम लगाई।
ऑयल एंड गैस, पावर और मेटल शेयरों में बढ़ती बिकवाली से बाजार पर दबाव बना। लेकिन, अचानक ही बाजार का मूड खराब हुआ और 10 मिनटों में सेंसेक्स में 54 अंक की गिरावट आई और निफ्टी 5675 के स्तर तक फिसला।
यूरोपीय बाजारों के लाल निशान में खुलने से घरेलू बाजार गिरावट से उबर नहीं पाए। सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट आई। दिग्गज और मझौले शेयरों के साथ-साथ छोटे शेयरों में भी कमजोरी आई।
आईटीसी के अच्छे नतीजों की वजह से बाजार संभलते नजर आए। साथ ही, यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी कम होने से घरेलू बाजारों को सहारा मिला था। निफ्टी 5675 के स्तर के ऊपर लौटा।
हालांकि, यूरोपीय बाजारों के फिसलने से घरेलू बाजारों का मूड फिर से बिगड़ा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी 54 के बेहद करीब पहुंचा। सेंसेक्स 180 अंक और निफ्टी 60 अंक लुढ़के। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार थोड़ा संभले।
अंतर्राष्ट्रीय संकेत
कमजोर शुरुआत के बाद एशियाई बाजारों में हल्की रिकवरी नजर आई। निक्केई और हैंग सैंग 0.2 फीसदी मजबूत हुए। हालांकि, ताइवान इंडेक्स और कॉस्पी 0.8 फीसदी टूटे। शंघाई कंपोजिट 0.2 फीसदी गिरा।
यूरोपीय बाजार में बिकवाली का दबाव है। हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत करने के बाद यूरोपीय बाजारों में गिरावट बढ़ी है। सीएसी और डीएएक्स 0.3 फीसदी फिसले हैं। स्पेन ने फिलहाल राहत पैकेज की मांग न करने का फैसला किया है।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 54 के स्तर के करीब पहुंचा है। डॉलर की मांग बढ़ने की वजह से रुपया 53.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो 1 महीने का निचला स्तर है। गुरुवार को रुपया 53.41 पर बंद हुआ था।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बावजूद कमजोर रुपये की वजह से एमसीएक्स में सोने और कच्चे तेल में तेजी नजर आ रही है। हालांकि, चांदी में 0.8 फीसदी की गिरावट है। एलएमई पर कॉपर 1.25 फीसदी टूटा है।
हफ्ते का कारोबार
हफ्ते में निफ्टी में मामूली कमजोरी आई। वहीं, सेंसेक्स सपाट रहा। बैंक निफ्टी 0.8 फीसदी चढ़ा। निफ्टी मिडकैप 0.2 फीसदी कमजोर हुआ। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी आई।
एफएमसीजी शेयर 2.5 फीसदी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 2 फीसदी चढ़े। मेटल, ऑयल एंड गैस, मेटल, कैपिटल गुड्स, पावर, हेल्थकेयर, आईटी शेयरों में 2.5-0.5 फीसदी की गिरावट आई।
निफ्टी शेयरों में एक्सिस बैंक, आईटीसी, एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, यूनाइटेड स्पिरिट्ज, भारती एयरटेल, बैंक ऑफ बड़ौदा, टाटा पावर 7.3-2.4 फीसदी मजबूत हुए। वहीं एसीसी, डीएलएफ, गेल, सेल, अंबुजा सीमेंट, एमएंडएम, बीपीसीएल, टाटा स्टील, सेसा गोवा, हिंडाल्को 6.3-2.7 फीसदी टूटे।
मिडकैप शेयरों में त्रिभुवनदास जवेरी, डीबी रियल्टी, कर्नाटक बैंक, अमारा राजा 43-9.4 फीसदी उछले। एटूजेड मेंटेनेंस, एनसीसी, जीवीके पावर, लैंको इंफ्रा 10.3-7 फीसदी लुढ़के।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
आज के वीडियो
")
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार