26 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा
20 फरवरी 2013
hindi.moneycontrol.com

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

मुंबई। मजबूत अंतर्राष्ट्रीय संकेतों की वजह से घरेलू बाजारों ने 0.5 फीसदी की तेजी के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स 82 अंक चढ़कर 19718 और निफ्टी 27 अंक चढ़कर 5966 पर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में बाजार में जोश बढ़ा है।

ऑयल एंड गैस शेयर 1 फीसदी उछले हैं। रियल्टी, आईटी, बैंक, तकनीकी, एफएमसीजी, पीएसयू, कैपिटल गुड्स और ऑटो शेयर 0.5-0.2 फीसदी मजबूत हैं। हेल्थकेयर, मेटल और पावर शेयरों में भी बढ़त है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.4 फीसदी गिरे हैं।

निफ्टी शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.5 फीसदी चढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटिश पेट्रोलियम केजी बेसिन में उत्पादन बढ़ाने के लिए 5 अरब डॉलर का निवेश करने वाले हैं।

एमएंडएम, हीरो मोटोकॉर्प, अंबुजा सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, पीएनबी, ओएनजीसी, आईटीसी, टीसीएस, एलएंडटी, गेल, हिंडाल्को में 1-0.5 फीसदी की तेजी है।

मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एसीसी, पावर ग्रिड, ग्रासिम, विप्रो, बीएचईएल, एनटीपीसी, लुपिन जैसे दिग्गज 0.9-0.2 फीसदी कमजोर हैं।

रीडर्स डाइजेस्ट के दिवालिया होने की खबरों से एचसीएल टेक 0.5 फीसदी से ज्यादा गिरा है। रीडर्स डाइजेस्ट एचसीएल टेक का बड़ा ग्राहक है।

किंगफिशर एयरलाइंस में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। एविएशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने किंगफिशर एयरलाइंस को ऑपरेशन दोबारा शुरु करने से पहले 390 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने को कहा है।

यूरोप और अमेरिकी बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने से एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुझान है। निक्केई 1 और कॉस्पी 1 फीसदी चढ़े हैं। ताइवान इंडेक्स, हैंग सैंग और स्ट्रेट टाइम्स 0.75-0.25 फीसदी मजबूत हैं। शंघाई कंपोजिट सुस्त है।

मंगलवार को यूरोप से मिली अच्छी खबरों के दम पर अमेरिकी बाजार 0.75 फीसदी चढ़े। नैस्डैक कंपोजिट 12 साल और एसएडंपी 500 5 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचे। फरवरी में जर्मनी का इंवेस्टर सेंटिमेंट 3 साल की ऊंचाई पर रहा है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

26 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.