29 जनवरी 2013
hindi.moneycontrol.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी के पहले बाजार ने शांत शुरुआत की है। सेंसेक्स 23 अंक गिरकर 20080 और निफ्टी 10 अंक गिरकर 6065 पर खुले हैं।
एफएमसीजी शेयरों में 0.5 फीसदी की तेजी है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तकनीकी, आईटी, हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों में हल्की मजबूती है।
पावर, ऑयल एंड गैस और पीएसयू शेयर 0.3 फीसदी गिरे हैं। कैपिटल गुड्स, रियल्टी, मेटल, बैंक शेयरों में भी कमजोरी है।
निफ्टी शेयरों में क्यूआईपी लॉन्च होने से एक्सिस बैंक 3.5 फीसदी उछला है। मारुति सुजुकी, एचसीएल टेक, टीसीएस, केर्न इंडिया, एसीसी, सन फार्मा, बजाज ऑटो, आईटीसी, लुपिन, सीमंस, जेपी एसोसिएट्स, टाटा पावर 1-0.25 फीसदी तेज हैं।
विप्रो, ओएनजीसी, आईडीएफसी, ग्रासिम, हिंडाल्को, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, जिंदल स्टील, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.25-0.5 फीसदी की गिरावट है।
वित्त वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही में मुनाफा और आय बढ़ने के अनुमान के बावजूद स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में हल्की कमजोरी है।
वित्त वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर का मुनाफा 5.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। आइडिया सेल्यूलर के शेयर 0.7 फीसदी मजबूत हैं।
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डाबर का मुनाफा 22 फीसदी और बिक्री 17 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। डाबर 1 फीसदी चढ़ा है।
वित्त वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 305 फीसदी बढ़कर 187 करोड़ रुपये रह सकता है। ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा उछले हैं।
जेट एयरवेज और एतिहाद सौदा जल्द होने की उम्मीदों के चलते जेट एयरवेज के शेयरों में 1 फीसदी की तेजी आई है।
वित्त वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही में अमारा राजा बैटरीज का मुनाफा 23 फीसदी बढ़कर 81 करोड़ रुपये रहा। अमारा राजा बैटरीज 3.25 फीसदी चढ़ा है।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार नजर आ रहा है। निक्केई, ताइवान इंडेक्स और कॉस्पी में करीब 1 फीसदी की तेजी है। शंघाई कंपोजिट, स्ट्रेट टाइम्स और हैंग सैंग में सुस्ती छाई है।
सोमवार को अमेरिकी बाजारों में सुस्त कारोबार देखा गया। अमेरिका में दिसंबर महीने में घरों की बिक्री में 4.3 फीसदी की कमी आई है, जो बाजारों के लिए एक नकारात्मक संकेत रहा।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











