19 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

सैमसंग ‘गैलेक्सी नोट’ का मोबाइल रिव्यू
27 अगस्त 2012
hindi.in.com

मुंबई।
‘सैमसंग गैलेक्सी नोट’ फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5.3 इंच की शानदार क्षमता वाली डिसप्ले स्क्रीन है जो अभी तक किसी भी स्मार्टफोन में नहीं है।

5.3 इंच की हाईडेफिनेशन अमोल्ड स्क्रीन वाला ये फोन गूगल के 2.3 जिंजरब्रेड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन की इंटरनल मेमोरी क्षमता 16जीबी है जिसे 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

चौथी पीढ़ी के इस फोन में 1.4गीगाहर्ट्ज़ का ड्यूल कोर प्रोसेसर जो इसकी रफ्तार में चार चांद लगाता है। हालांकि ये फोन 4जी सुविधायुक्त है, लेकिन ये भारत में 4जी नेटवर्क पर काम नहीं करेगा क्योंकि यहां अभी 4जी सेवा उपलब्ध नहीं है।

इस बेहतरीन स्मार्टफोन में दो हाईडेफिनेशन के कैमरे मौजूद हैं। 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा फोन के पीछे दिया गया जिससे आप हाईडेफिनेशन की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, और 2 मेगापिक्सल का कैमरा फोन के फ्रंट हिस्से में दिया गया है जो आपकी वीडियो कॉल करने में मदद करेगा।

‘सैमसंग गैलेक्सी नोट’ पूरी तरह से एक टचस्क्रीन फोन है और इसमें एक खास बात ये है कि इसमें स्टायलस के एक नए अवतार ‘एस पेन’ को जोड़ा गया है। ‘एस पेन’ में भी कई अतिरिक्त खूबियां जोड़ी गई हैं जो सामान्य स्टायलस में नहीं थी। 4जी सुविधायुक्त ये बेहतरीन स्मार्टफोन अब भारतीय बाजार में उपल्ब्ध है और इसकी कीमत सिर्फ 32,700 रुपए है।

क्या है इसमें खासः

नेटवर्कः


. 2जी, 3जी और 4जी तीनों पर काम करेगा

डिसप्ले स्क्रीनः

. 5.3 इंच की हाईडेफिनेशन अमोल्ड स्क्रीन 800 x 1280 पिक्सल के साथ
. आकार में 146.9 x 83 x 9.7 मिमी

मेमोरी कार्डः

. 1 जीबी रैम
. 16जीबी/32जीबी स्टोरेज क्षमता
. 2 जीबी कार्ड के साथ उपलब्ध

साउंडः

. एमपी थ्री रिंगटोंस,
. वाइब्रेशन
. लाउडस्पीकर
. 3.5 एमएम जैक
. डब्ल्यूएवी रिंगटोन

कनेक्टिविटीः

. जीपीआरएस, एज, स्पीड, लेन, ब्लूटूथ, यूएसबी, वाई-फाई, एनएफसी

कैमराः

. 8 मेगा पिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा
. 3264 x 2448 पिक्‍सल रेजूलूशन के साथ
. लेड फ्लैश
. जीओ टैगिंग
. टच फोकस
. स्माइल एवं फेस डिटेक्शन
. इमेज स्टेबिलाइजेशन

फीचर्सः

. गूगल का 2.3 जिंजरब्रेड ऑपरेटिंग सिस्टम
. 1.4गीगाहर्ट्ज़ का ड्यूल कोर प्रोसेसर
. ‘एस पेन’ स्टायलस
. टचविज इंटरफेस
. एसएमएस, एमएमएस और ई-मेल, आरएसएस
. आरडीएस के साथ स्टीरियो एफएम रेडिया
. ए-जीपीएस स्पोर्ट के साथ जीपीएस
. जावा इमुलेटर

रंगः काला, सफेद, गुलाबी

टॉक टाइमः

. 2 जी पर 26 घंटे 10 मिनट
. 3जी पर 13 घंटे 30 मिनट

वजनः 178 ग्राम

कीमतः 32,700 रुपए

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

19 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.