23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

सैमसंग ‘गैलेक्सी बीम’ का मोबाइल रिव्यू
10 अगस्त 2012
hindi.in.com

मुंबई।
सैमसंग ने एक कदम आगे बढ़ते हुए स्मार्टफोन में ही प्रोजेक्टर टेक्नोलॉजी को समाहित किया है। इस प्रोजेक्टर के जरिए न सिर्फ घर में बैठकर तस्वीरों और वीडियो का लुत्फ लिया जा सकता है, बल्कि यह बाहर भी उतनी ही कारगर है। यह पहली बार है जब मोबाइल फोन में प्रोजेक्टर लगाया गया है। इसका नाम है ‘गैलेक्सी बीम’। हालांकि इस प्रोजेक्टर के कारण इसका साइज दूसरे स्मार्टफोन की तुलना में थोड़ा बड़ा है।

सैमसंग के इस नए 4.0 इंच स्‍क्रीन से लैस पावरफुल प्रोजेक्‍टर फोन में 1 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है और इसकी मोटाई 12.5 एमएम है। सैमसंग बीम प्रोजेक्‍टर फोन में दिया गया डिस्‍प्‍ले 480×800 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा बीम प्रोजेक्‍टर फोन में 5 मेगापिक्‍सल ऑटो फोकस कैमरा, फ्लैश लाइट के साथ 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग केमरे की सुविधा दी गई है। सैमसंग बीम प्रोजेक्‍टर फोन में 15 ल्‍यूमेन्‍स का पॉवर दिया गया है जो 50 इंच बड़ी स्‍क्रीन बनाता है।

इसे इंनडोर के साथ-साथ आउटडोर में भी प्रयोग कर सकते हैं। 786 एमबी रैम, 8जीबी इंटरनल मैमोरी, 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट, ब्‍लूटूथ, वाईफाई, 3.5 एमएम इयर जैक, 2000 एमएएच बैटरी है।

देखें इस फोन में आपके लिए क्या-क्या है ख़ास!

नेटवर्कः

.  2जी और 3जी दोनों पर काम करेगा

डिसप्ले स्क्रीनः

. 4 इंच की स्‍क्रीन 480 x 800 पिक्‍सल रेजूलूशन के साथ
. आकार में 124 x 64.2 x 12.5 एमएम
. पावरफुल प्रोजेक्‍टर फोन

मेमोरी कार्डः

. 768 एमबी रैम
. 8जीबी इंटरनल मैमोरी
. 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट

कनेक्टिविटीः

. जीपीआरएस, एज, ब्‍लूटूथ, वाइफाई, यूएसबी और 3.5 एमएम इयर जैक

कैमराः

. 5 मेगापिक्‍सल ऑटो फोकस कैमरा, फ्लैश लाइट और 2592 x 1944 पिक्‍सल रेजूलूशन के साथ
. 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरे की सुविधा
. जीओ टैगिंग, टच फोकस, फेस और स्माइल डिटेक्सन की सुविधा
. वीडियो रिकॉर्डिंग

फीचर्सः

. 2.3 एंड्रॉयड जिंजरबोर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम
. 1 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर
. एसएमएस, एमएमएस और ई-मेल
. आरडीएस के साथ स्टीरियो एफएम रेडिया
. ए-जीपीएस स्पोर्ट के साथ जीपीएस
. जावा एमआईडीपी इमुलेटर
. एचटीएमएल अडॉब फ्लैश
. 15 ल्‍यूमेन्‍स का पॉवर दिया गया है जो 50 इंच बड़ी स्‍क्रीन बनाता है
. 2000 एमएएच बैटरी

रंगः काला

टॉक टाइमः  2जी पर 20 घंटे और 9 घंटे 40 मिनट 3जी पर

वजनः 147 ग्राम

कीमतः 28,900 रुपए

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
हरमन के साथ बिल्लो रानी हो रही हैं ‘इंटीमेट’
हरमन के साथ बिल्लो रानी हो रही हैं ‘इंटीमेट’
देखें, सड़क पर लाठी लेकर झगड़ते दो पुलिसवाले
देखें, सड़क पर लाठी लेकर झगड़ते दो पुलिसवाले
दोस्ती की खातिर दीपिका ने ये तक कर डाला!
दोस्ती की खातिर दीपिका ने ये तक कर डाला!


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.