22 मई 2012
सहारा प्राइम सिटी ने किया अमेरिकी कंपनी से करार
10 फरवरी 2012
वार्ता

मुंबई। सहारा परिवार समूह की रियलटी कंपनी ‘सहारा प्राइम सिटी’ ने अमेरिका की अग्रणी रियलटी कंपनी ‘टर्नर कंस्ट्रक्शन्स’ तथा निवेशक कंपनी ‘एक्रोपोलिस कैपिटल’ के साथ मिलकर सहारा टर्नर’ के नाम से संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की है।

ये कंपनी सहारा ग्रुप के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए कंस्ट्रशन का काम करेगी। इसके अलावा ये कंपनी दूसरे कंपनियों के प्रोजेक्ट पर भी काम करेगी। सिर्फ सहारा ग्रुप के लिए कंपनी अगले कुछ साल में 129 करोड़ वर्गफीट का कंस्ट्रक्शन करेगी।

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय ने बताया कि इस वेंचर में अगले 5 साल में करीब 500 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा।

सहारा समूह के अध्यक्ष सुब्रत राय टर्नर कंस्ट्रक्शन्स के अध्यक्ष निकोलस बिलोटी तथा एक्रोपोलिस के प्रबंध हिस्सेदार अनंत जैन ने आज यहां जारी संयुक्त बयान में कहा कि सहार टर्नर भारत में निर्माण क्षेत्र के लिए एकीकृत सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

संयुक्त उपक्रम में सहारा प्राइम सिटी की 63 फीसदी हिस्सेदारी होगी। श्री राय ने कहा कि उनकी कंपनी देश के निर्माण क्षेत्र में 1.20 लाख करोड़ रूपए का निवेश करेगी।

श्री बिलोटी ने कहा कि उनकी कंपनी इस क्षेत्र में अब तक 10 लाख डॉलर निवेश कर चुकी है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 1 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.