27 नवम्बर 2012
Moneycontrol.com
निवेश के पहले हर तरह की जानकारी इकट्ठी करना जरूरी होता है। लेकिन, जानकारी ढूंढने के लिए काफी वक्त लगता है।
जिन लोगों के पास समय की कमी है वो 5 बुनियादी नियमों के आधार पर भी निवेश कर सकते हैं।
1. आपका पैसा कितने सालों में दोगुना होगा
आपको कई एजेंट मिल जाएंगे, जो वादा करते हैं कि उनकी स्कीम में 10 साल में निवेश दोगुना हो जाएगा। इन वादों में कितनी सच्चाई है जानने के लिए आप 72 का नियम इस्तेमाल कर सकते हैं।
निवेश दोगुना करने के लिए जरूर रिटर्न= 72/साल
जैसे एजेंट का कहना हो कि आपका पैसा 10 साल में दोगुना होगा, तो निवेश पर 72/10=7.2 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलना जरूरी है। इसी नियम से आप आपका पैसा कितने सालों में दोगुना होगा ये जान सकते हैं।
निवेश दोगुना करने के लिए लगने वाले साल= 72/सालाना रिटर्न
जैसे आपको अपने निवेश पर 15 फीसदी का सालाना रिटर्न मिल रहा है, तो पैसा दोगुना होने के लिए 72/15= 4 साल 10 महीने लगेंगे। लेकिन, ध्यान में रखिए कि 72 का नियम से मोटे तौर पर अनुमान लग सकता है।
2. इक्विटी में कितना निवेश करें
आपके पोर्टफोलियो में इक्विटी का हिस्सा कितना होना चाहिए, इसके लिए आसान नियम है 100-आपकी उम्र। जैसे उम्र 30 साल है तो इक्विटी में 100-30=70 फीसदी निवेश करें।
लेकिन, इस नियम को आंखें बंद करके इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। जैसे मध्यम अवधि में आपको पैसों की जरूरत हो तो आपको इक्विटी के बजाय फिक्स्ड डिपॉजिट में ज्यादा निवेश करना चाहिए।
3. मासिक वेतन में से कितनी बचत की जाए
आदर्शत: मासिक वेतन के 10 फीसदी के बराबर रकम को बचत के तौर पर अलग रखे जाना चाहिए। अगर किसी महीने खर्च बढ़ने की वजह से बचत नहीं कर पाते हैं, तो अगले महीने दोगुनी बचत करनी चाहिए।
इसके अलावा इसके अलावा बचत को सेविंग्स अकाउंट के बजाय स्वीप-अन-अकाउंट में डालने से ज्यादा फायदा मिलेगा।
4. होम लोन का कितना बोझ उठाने की क्षमता है
बैंक आपको उतना ही होम लोन देगा, जिसकी ईएमआई आपके मासिक वेतन के एक तिहाई से ज्यादा न हो।
आप उतना ही कर्ज लें, ताकि कर्ज के भुगतान पर आपकी कमाई का एक तिहाई हिस्से से ज्यादा खर्च न हो। इसे डेट टू इनकम रेश्यो कहते हैं। डेट टू इनकम रेश्यो को जानने के लिए अपनी कुल ईएमआई को आय से विभाजित करें।
5. आपातकाल के लिए कितनी नकदी रखी जाए
आपातकाल के लिए जरूरी है कि कुछ रकम अलग रखी जाए। लेकिन, इस पूंजी का इस्तेमाल कार खरीदने, घर का रखरखाव, जैसे बातों के लिए खर्च नहीं किया जाना चाहिए। आपातकाल फंड में कितनी पूंजी रखी जाए, इस पर अलग-अलग राय है।
कुछ फाइनेंशियल प्लानर्स का मानना है कि 3-6 महीनों के मासिक खर्च के बराबर आपातकाल के लिए नकदी रखी जानी चाहिए। वहीं, कुछ कम से कम 6 महीने के मासिक खर्च के बराबर आपातकाल फंड बनाने की राय देते हैं।
महंगाई से बचने का रामबाण, यहां करें निवेश!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में 10 जून को प्रवेश कर सकता है मानसून
- उप्र में भीषण गर्मी, पारा चढ़ा
- राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुईं विशाखा
- UPA 2 के 4 साल, डिनर के बाद रिपोर्ट कार्ड देंगे PM
- सम्प्रभुता के उल्लंघन पर हमें कार्रवाई का अधिकार : सीरिया
- सर्वे: मनमोहन सरकार को झटका, PM के लिए मोदी पहली पसंद
- यरवडा जेल ले जाए गए संजय
- मोदी ने BJP को दिया कांग्रेस पर हमले का ‘मंत्र’
- मालवाहक वाहनों में जान हथेली पर लेकर जा रहे बारात
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- IPL 6: स्पॉट फिक्सिंग में श्रीसंत समेत 3 क्रिकेटर गिरफ्तार
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- बिहार में 10 जून को प्रवेश कर सकता है मानसून
- आज की निवेश टिप: सुखी जीवन के लिए ‘फाइनेंशियल प्लानिंग’
- संजय दत्त को चोरीछुपे किया गया यरवडा जेल शिफ्ट!
- विंदू दारा सिंह ने पुलिस को दिखाई हेकड़ी, ‘बोला-हां सट्टा लगाता हूं, इसमें गलत क्या’
- 39 अंक चढ़कर खुला सेंसेक्स, टेक महिंद्रा उछला
- उप्र में भीषण गर्मी, पारा चढ़ा
- विंदू दारा सिंह की सफाई, ‘चेन्नई टीम के मालिक ने बुलाया, धोनी की पत्नी ने बिठाया’
- राजीव गांधी ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुईं विशाखा
- ‘प्रॉपर्टी’ खरीदते समय छुपे खर्चों के बारे में जानें
- केरी के लिए रचनात्मकता है फैशन
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











