29 जनवरी 2013
Moneycontrol.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की है। अब रेपो रेट 7.75 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 6.75 फीसदी हो गया है। आरबीआई ने 9 महीनों के बाद रेपो रेट घटाया है। वहीं, सीआरआर में भी आरबीआई ने 0.25 फीसदी की कटौती की है और ये 4 फीसदी हो गया है। सीआरआर में कटौती के बाद सिस्टम में 18000 करोड़ रुपये आएंगे।
अब महंगाई भी करेंगे कम
आरबीआई के गवर्नर, डी सुब्बाराव के मुताबिक मार्च अंत तक महंगाई दर का अनुमान 7.5 फीसदी से घटाकर 6.8 फीसदी किया गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2013 में जीडीपी ग्रोथ अनुमान 5.8 फीसदी से घटाकर 5.5 फीसदी किया है। आरबीआई ने फिर से कहा है कि उसके लिए महंगाई पर काबू पाना अब भी प्राथमिकता है। लेकिन, ग्रोथ को बढ़ावा देने पर भी आरबीआई फोकस कर रहा है।
अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत
डी सुब्बाराव के मुताबिक महंगाई दर 4-4.5 फीसदी के स्तर पर लाने के इरादे पर आरबीआई अब भी कायम है। महंगाई अब ज्यादा नहीं बढ़ेगी, लेकिन महंगाई में भारी गिरावट होना मुश्किल है। आरबीआई का कहना है कि देश की जीडीपी दर पर दबाव बना हुआ है, लेकिन अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत नजर आने लगे हैं। हालांकि, सरकार के आर्थिक फैसलों के बावजूद निवेश कमजोर है।
आरबीआई ने घटाया जीडीपी ग्रोथ अनुमान
आरबीआई ने वित्त वर्ष 2013 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 5.7 फीसदी से घटाकर 5.5 फीसदी कर दिया है। वहीं, वित्त वर्ष 2014 में आरबीआई को जीडीपी दर 6.6 फीसदी के बजाय 6.5 फीसदी रहने की उम्मीद है। हालांकि, आरबीआई ने महंगाई में कमी आने की उम्मीद जताई है। वित्त वर्ष 2013 में महंगाई दर का अनुमान 7.7 फीसदी से घटाकर 7.5 फीसदी किया है। जबकि वित्त वर्ष 2014 में महंगाई दर 7 फीसदी के स्तर पर रह सकती है।
आरबीआई के मुताबिक वित्त वर्ष 2013 में इंडस्ट्री की ग्रोथ 3 फीसदी के बजाय 2.8 फीसदी रह सकती है। कृषि क्षेत्र की ग्रोथ का अनुमान 1.4 फीसदी से बढ़ाकर 1.5 फीसदी किया है। आरबीआई का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2013 में करंट अकाउंट घाटा 3.5 फीसदी के अनुमान की जगह 4.2 फीसदी रह सकता है। हालांकि, वित्त वर्ष 2014 में करंट अकाउंट घाटा 3.5 फीसदी के स्तर पर आ सकता है। वित्त वर्ष 2013 में वित्तीय घाटा जीडीपी के 5.7 फीसदी रहने का अनुमान है। आरबीआई के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपया मार्च 2013 तक 54 और मार्च 2014 तक 52 के स्तर पर आ जाएगा।
कम हो जाएगी महंगाई
आरबीआई का मानना है कि वित्त वर्ष 2014 से आउटपुट गैप में धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हो जाएगी। एक्सपोर्ट मांग कम होने का ग्रोथ पर ज्यादा असर दिखाई नहीं देगा। आरबीआई के मुताबिक डीजल कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई में उछाल आ सकता है। वित्त वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही से ग्रोथ में सुधार आना शुरू हो गया है। निवेश में बढ़ने से अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। महंगाई में कमी आने से संकेत हैं।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











