20 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

रेल सफर हुआ महंगा, कहां कितना किराया बढ़ा

09 जनवरी 2013
CNN-IBN/एजेंसियां

नई दिल्ली। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने बुधवार को 10 सालों में पहली बार रेलवे के सभी क्षेत्रों के यात्री किराए में वृद्धि कर दी। नए यात्री किराए 21 जनवरी की मध्यरात्रि से लागू होंगे। बंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शयनयानों में प्रति किलोमीटर किराया छह पैसे बढ़ाया गया। वातानुकूलित कुर्सीयानों और थ्री टीयर श्रेणी में किराया 10 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा।

मंत्री ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने, रेलगाड़ियों में सफाई व्यवस्था बनाने और रेलवे स्टेशनों की स्थिति में सुधार करने के लिए किराया बढ़ाना जरूरी था।

उन्होंने कहा कि फरवरी में वार्षिक रेल बजट पेश करने के दौरान यात्री किराए में वृद्धि नहीं की जाएगी।

किस-किस क्लास में कितनी बढ़ोत्तरी हुई-

* सेकेंड क्लास साधारम सब-अर्बन में 2 पैसा पर किमी का इजाफा।

* सेकेंड क्लास नॉन अर्बन में 3 पैसा प्रति किमी का इजाफा।

* सेकेंड क्लास मेल एक्सप्रेस ट्रेन में 4 पैसे प्रति किमी का इजाफा।

* एसी चेयर कार में 10 पैसे प्रति किमी का इजाफा।

* एसी फर्स्ट क्लास में 10 पैसे प्रति किमी पहले ही बढ़ा, उसमें 3 पैसा और बढ़ाया गया।

* एसी टू टियर में 15 पैसा प्रति किमी पहले ही बढ़ा, अब 6 पैसा प्रति किमी और बढ़ाया गया।

* एसी 3 टायर में 10 पैसे प्रति किलोमीटर का इजाफा।

* स्लीपर क्लास में 6 पैसे प्रति किमी का इजाफा।

कितना महंगा होगा सफरः

दिल्ली-मुंबई AC 3-Tier: पहले 1065 रुपए, अब 1205 रुपए

दिल्ली-हावड़ा AC 3-Tier: पहले 1088 रुपए, अब 1235 रुपए

दिल्ली-मुंबई स्लीपर: पहले 214 रुपए, अब 270 रुपए

दिल्ली-हावड़ा स्लीपर: पहले 218 रुपए, अब 280 रुपए

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

20 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.