22 मई 2012
रियायत देने से मेरी नींद उड़ जाती है: वित्त मंत्री
09 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।  केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि बढ़ते रियायत के कारण उन्हें नींद नहीं आती है। जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) में सुधार पर यहां आयोजित एक सम्मेलन में मंत्री ने कहा, "एक वित्त मंत्री के रूप में जब मैं रियायत (सब्सिडी) की बड़ी राशि के बारे में सोचता हूं, तो मेरी नींद गायब हो जाती है।"

रियायत पर होने वाले खर्च में भारी वृद्धि और कर तथा अन्य आय में कमी के कारण कुछ अनुमानों के मुताबिक वित्तीय घाटा 5.6 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि इसका बजटीय लक्ष्य 4.6 फीसदी रखा गया है।

मुखर्जी ने कहा कि बढ़ते खाद्य रियायत खर्च को कम करने के लिए देश में एक दूसरी हरित क्रांति की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने देश के पूर्वी क्षेत्रों में हरित क्रांति को ले जाने के लिए एक कार्यक्रम शुरू की है।

साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में ढांचागत संरचना पर निवेश को और बढ़ाने की जरूरत है।

मुखर्जी दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री, राज्यों के खाद्य और कृषि मंत्री तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए हैं।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा मिलकर पीडीएस के आधुनिकीकरण की जरूरत बताई।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

Feb 09, 2012

जब करोड़ो के घोटाले करते हो तब नींद नही जाती क्या? आम जनता के खून पसीने की कमाई मे से ३० % तो टॅक्स ले ते हो. तब नींद नही जाती क्या?

AAM INSAN BHARAT

Feb 09, 2012

रियायत अपनी जेब से दे रहे हो क्या? जनता का पैसा जनता तक पहुँचना ही चाहिए.

Anwar Hussain Sikar (Raj.)

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.