19 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

ये क्या, इतना सस्ता हो गया पेट्रोल!

09 अक्टूबर 2012
सीएनबीसी आवाज़

 
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

पेट्रोल थोड़ा सस्ता हो गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 56 पैसे से 70 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की है। ये कटौती आधी रात से ही लागू हो गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 67.90 रुपये, मुंबई में 74.43 रुपये कोलकाता में 75.44 रुपये और चेन्नई में 71.48 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इंडियन ऑयल ने तेल के दाम घटा दिए हैं और बाकी कंपनियां भी जल्द ही पेट्रोल के दामों में कटौती का ऐलान कर सकती हैं। तेल कंपनियों का कहना है कि रुपया अगर और मजबूत हुआ तो पेट्रोल के दाम और घट सकते हैं।

इसके पहले 24 जून को पेट्रोल के दाम में बदलाव आया था, जब कंपनियों ने दाम में 70 पैसे की बढ़ोतरी की थी। जून 2010 में सरकार ने पेट्रोल की कीमतों को विनियंत्रित कर दिया था और तेल कंपनियों को ये अधिकार दिया था कि वो लागत के मुताबिक कीमतें तय कर सकें।

आईओसी के डायरेक्टर फाइनेंस, पी के गोयल का कहना है कि बीते 2 हफ्तों में रुपये में आई मजबूती के चलते कंपनी ने दाम घटाए हैं। रुपया मजबूत हुआ तो पेट्रोल के दाम में और कमी आ सकती है।

आईओसी के चेयरमैन आर एस बुटोला का कहना है कि कंपनी रुपये में उतार-चढ़ाव और क्रूड पर नजर बनाए रखेगी। आगे भी स्थिति के मुताबिक पेट्रोल के दाम बढ़ते-घटते रहेंगे।

दीपावली से पहले 1.60 रु सस्ता हो जाएगा पेट्रोल!

देखें, ‘महंगाई बम’ पर गुस्साए लालू के तेवर

 

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

19 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.