23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

ओह! तो इनकी सांठगांठ से महंगा किया था प्याज

08 फरवरी 2013
Moneycontrol.com

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

प्याज की कीमतें भी सांठगांठ से बढ़ाई जा रही हैं। सीसीआई यानि कंपटिशन कमीशन ऑफ इंडिया की नजर अब प्याज की बढ़ती कीमतों पर टिकी हुई हैं। सीसीआई का कहना है कि उसे प्याज के भाव में गड़बड़ी के साफ संकेत मिले हैं।

दरअसल प्याज के बढ़ते दाम का पता लगाने के लिए सीसीआई ने महाराष्ट्र और कर्नाटक की मंडियों में प्याज पर रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक प्याज की जमाखोरी करके इसके भाव बढ़ाए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बाजार के कुछ बड़े व्यापारी बिचौलियों के साथ मिलकर सांठगांठ कर रहे हैं।

दरअसल कुछ दिन पहले महाराष्ट्र में खराब बारिश के चलते प्याज की फसल पर बुरा असर पड़ा, इसके चलते पिछले 15 दिनों में प्याज की कीमत में 30 फीसदी तक उछाल आया।

गौरतलब है कि प्याज के तेजी से बढ़ते भाव ने सरकार को चिंता में डाल दिया। सिर्फ महीने भर में ही प्याज का भाव दोगुने से ज्यादा हो गया। बाजार में प्याज के दाम 30 रुपये किलो तक पहुंच चुके। प्याज के भाव में इस तेजी की सबसे बड़ी वजट एक्सपोर्ट को माना जा रहा है। एक्सपोर्ट बढ़ने से प्याज महंगा हो रहा है।

प्याज की कीमतों को आसमान छूता देख दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। दिल्ली की मुख्य मंत्री शीला दीक्षित ने प्याज के दामों का जायजा लिया, साथ ही दामों पर कड़ी निगरानी के आदेश भी दिए। इसके साथ ही शीला दीक्षित ने कृषि मंत्री शरद पवार को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने प्याज के निर्यात पर जल्द से जल्द रोक लगाने की मांग की है। प्याज से मीनिमम एक्सपोर्ट प्राइस की शर्त हटाने का फैसला अब काफी महंगा साबित हो रहा है। सिर्फ एक महीने में ही इसकी कीमतों में दोगुने से ज्यादा की तेजी आ चुकी है।

महाराष्ट्र की मंडियों में साल के शुरूआत में जहां प्याज करीब 1100 रुपये क्विंटल बिक रहा था, अब ये 2300 रुपये के पार पहुंच गया है दरअसल एमईपी हटने से वैश्विक बाजार में भारत के प्याज की मांग बढ़ गई है। अब तक यहां से करीब 13 लाख टन प्याज का एक्सपोर्ट हो चुका है। माना ये जा है कि सीजन के अंत तक ये पिछले साल के 15.5 लाख टन के स्तर को भी पार कर जाएगा।

ग्लोबल मार्केट में भारत और पाकिस्तान से प्याज का एक्सपोर्ट होता है। वहीं पाकिस्तान की क्वालिटी खराब होने से भारत से एक्सपोर्ट बढ़ा और घरेलू बाजार में प्याज की कमी होने से प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। 

देखें, कैसे प्याज निकाल रहा है ‘महंगाई के आंसू’

‘प्याज’ महंगा करने के पीछे है पाकिस्तान का हाथ!

देखें, प्याज कैसे बाहर होने वाली है आपकी थाली से?

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.