21 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

अब रसोई गैस, डीजल के दाम हर महीने बढ़ेंगे?

10 जनवरी 2013
Moneycontrol.com


facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

पेट्रोलियम मंत्रालय ने डीजल, रसोई गैस और केरोसीन के दाम बढ़ाने का नया खाका तैयार करके एक नोट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक इस नोट में ईंधन के दाम किस्तों में बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीजल के थोक खरीदारों के लिए आज दाम बढ़ने के आसार हैं।

नोट के मुताबिक इस साल मार्च तक डीजल के दाम 3 से 4.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। इसके बाद अप्रैल से हर महीने 1 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की जाए।

इसी तरह रसोई गैस दो बार में 50-50 रुपये प्रति सिलिंडर महंगी करने का प्रस्ताव है। हालांकि सब्सिडी पर दिए जाने वाले सिलिंडरों की संख्या 6 से बढ़ाकर 9 कर दी जाएगी।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि केरोसीन के दाम मार्च 2015 तक हर महीने 35 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए जाने चाहिए। वित्त मंत्रालय ने सब्सिडी पर दिए जाने वाले ज्यादा एलपीजी सिलिंडरों के घाटे का बोझ उठाने से मना कर दिया था। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने ये सारी कवायद की है। ताकि सरकार को हो रहे 1,60,000 करोड़ रुपये के घाटे की भरपाई की जा सके।

बीपीसीएल का कहना है कि थोक डीजल का कुल कारोबार में 10 फीसदी हिस्से का योगदान है। थोक डीजल डीरेगुलेट होने से 2,300 करोड़ रुपये की बचत होगी। डीजल थोक कारोबार का इंडियन ऑयल सबसे बड़ा खिलाड़ी है।

रेलवे, राज्य सड़क परिवहन कंपनियां, डीजल पावर प्लांट, टेलिकॉम टावर, खदानें और सरकारी कंपनियां डीजल की थोक खरीदार हैं। अभी इन सबको सब्सिडी वाले डीजल से कम भाव पर डीजल मिलता है। थोक खरीदारों के लिए डीजल का भाव बढ़ने से तेल कंपनियों का घाटा 12,907 करोड़ रुपये तक कम हो जाएगा। देश में कुल डीजल खपत का 23 फीसदी बड़े खरीदार करते हैं।

..ये नहीं किया तो गैस सिलेंडर 3 गुना महंगा मिलेगा!

महंगी LPG, डीजल लेने को हो जाएं तैयार 

देखें, मोंटेक सिंह बोले ‘गैस-डीजल के दाम बढ़ाना मजबूरी है’

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.