22 मई 2012
नए साल की शुरूआत में बिके सबसे ज्यादा वाहन!

02 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।  पिछले साल लगातार उच्च ब्याज दर और महंगे ईंधन की समस्या से जूझते रहने के बाद वाहन कम्पनियों ने नए साल की शुरुआत बेहतर बिक्री के साथ की। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी में 22 फीसदी अधिक 44,717 वाहन बेचे। पिछले साल इसी माह कम्पनी ने 36,718 वाहन बेचे थे।

कम्पनी ने आलोच्य माह में घरेलू बाजार में 20 फीसदी अधिक 41,369 वाहन बेचे, जबकि निर्यात 95 फीसदी वृद्धि के साथ 3,348 वाहनों का रहा।

टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि जनवरी 2012 में उसने 16 फीसदी अधिक कुल 87,465 वाहन बेचे, जिसमें निर्यात का आंकड़ा भी शामिल है। पिछले साल इसी माह कम्पनी ने कुल 75,423 वाहन बेचे थे।

कम्पनी ने कहा कि घरेलू बाजार में बिक्री में 14 फीसदी की बढ़त रही। कम्पनी ने घरेलू बाजार में 80,382 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल समान अवधि में कम्पनी ने 70,475 वाहन बेचे थे।

कम्पनी के निर्यात में 43 फीसदी वृद्धि दर्ज करते हुए आलोच्य माह में 7,083 वाहनों का निर्यात किया।

मौजूदा कारोबारी साल की पहली तीन तिमाहियों में कम्पनी की बिक्री में 11 फीसदी की बढ़त रही। इस अवधि में कम्पनी ने कुल 7,14,235 वाहन बेचे, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कम्पनी ने 6,42,415 वाहन बेचे थे।

चेन्नई की कम्पनी ह्युंडई मोटर इंडिया ने जनवरी 2012 में 15.2 फीसदी अधिक 49,901 वाहन बेचे। पिछले साल की समान अवधि में कम्पनी ने 43,316 वाहन बेचे थे।

देखना न भूलें: जनवरी महीने में पेश हुए बहुप्रतिक्षित गैजेट्स!

कम्पनी ने घरेलू बाजार में आलोच्य अवधि में 11.85 फीसदी अधिक 33,900 वाहन बेचे। निर्यात में कम्पनी ने 22.9 फीसदी वृद्धि के साथ 16,001 वाहनों का निर्यात किया।

कार निर्माता मारुति सुजुकी ने जनवरी माह में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5.2 फीसदी अधिक 1,15,433 कारें बेचीं।

इस माह निर्यात में कम्पनी ने 54.3 फीसदी वृद्धि के साथ 14,386 कारों का निर्यात किया, जबकि घरेलू बाजार में कम्पनी ने हालांकि 0.6 फीसदी की मामूली वृद्धि के साथ 1,01,047 कारों की बिक्री की।

दुपहिया वाहन निर्माता कम्पनी हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2012 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 11.5 फीसदी वृद्धि के साथ 5,20,272 वाहनों की बिक्री की।

अप्रैल 2011 से जनवरी 2012 तक की अवधि में कम्पनी ने पिछले कारोबारी साल की समान अवधि के मुकाबले 17.4 फीसदी वृद्धि के साथ 51,83,440 वाहनों की बिक्री की।

दुपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कम्पनी टीवीएस मोटर्स ने जनवरी 2012 में पिछले कारोबारी साल की समान अवधि के मुकाबले पांच फीसदी अधिक 1,73,514 वाहन बेचे।

इस अवधि में मोटरसाइकिल की बिक्री में 1,113 वाहनों की गिरावट रही। कम्पनी ने जनवरी 2011 में 67,721 मोटरसाइकिलें बेची थी।

टीवीएस के स्कूटरों और मोपेड की बिक्री में हालांकि वृद्धि दर्ज की गई और आलोच्य अवधि में 41,469 स्कूटर और 66,437 मोपेड बिके।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.