22 मई 2012
मारुति सुजुकी सस्ती कार नहीं उतारेगी
11 जनवरी 2012
वार्ता


नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की एंट्री सेगमेट में लखटकिया कार टाटा नैनो और बजाज आरई60 से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना के बावजूद सस्ती कार उतारने का कोई इरादा नहीं है।

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां कहा कि आल्टो और मारुति 800 जैसी गाड़ियों के रहते हुये कंपनी को नैनो और आई60 से किसी भी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों के लिये एक अलग वर्ग है और उसमें कच्चे माल की कीमत के भारी दबाव को देखते हुये कदम रखने का कंपनी का कोई इरादा नहीं है।

हालांकि कुछ समय पहले ऐसी खबरें आयी थी कि मारुति अपनी बेहद लोकप्रिय छोटी कार आल्टो से कम कीमत पर एक नयी कार लाने की तैयारी कर रही है। लेकिन नैनो के लांच होने के तीन साल बाद भी इसकी बिक्री के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने से अब मारुति ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

कंपनी अधिकारियों के मुताबिक नैनो का अव्वल संस्करण करीब दो लाख रुपये का है जबकि थोड़ा अधिक खर्च करने पर ग्राहक को मारुति 800 जैसी भरोसेमंद गाड़ी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि महानगरों में बीएस..4 मानक लागू होने की वजह से भले ही मारुति 800 की बिक्री बंद हो गयी है लेकिन अन्य इलाकों में अब भी यह हर महीने करीब 2000 तक बिक जाती है। उधर आल्टो और उसका उन्नत संस्करण आल्टो के10 एंट्री सेगमेंट में अब भी बाजार का अगुआ बना हुआ है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.