22 मई 2012
भारत में वाहन बेचकर करोड़पति बनी मारुति!
09 फरवरी 2012
वार्ता

नई दिल्ली। देश की यात्री कार वर्ग की अग्रणी कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड घरेलू बाजार में वाहन बेचने के मामले में आज करोड़पति बन गई।

मारुति के मानेसर संयंत्र से एक करोड़वीं कार बनने का श्रेय स्विफ्ट मॉडल को मिला। लाल रंग की यह स्विफ्ट वीएक्सआई को कोयम्बतूर भेजा गया है। भारतीय बाजार के यात्री कार वर्ग की क्रांति की जनक मारुति ने दिसम्बर 1983 में घरेलू बाजार में पहली कार पेश की थी और फरवरी 2006 में 50लाखवीं कार बेची थी। पिछले छह वर्ष में मारुति ने पचास लाख और कारें बेचकर एक नया इतिहास रचा।

घरेलू बाजार में मारुति एकमात्र ऐसी कंपनी ने जिसने एक करोड वाहन बेचे हैं।

मारुति 800 के साथ 1983 में भारतीय कार बाजार में प्रवेश करने वाली मारुति ने इसके बाद पीछे मुडकर नहीं देखा। मारुति 800 और ओमेनी वैन पहले दो दशकों में भारतीय बाजार पर पूरी तरह छाये रहे। मारुति का लोकप्रिय मॉडल ‘अल्टो’ लगातार सात साल सबसे अधिक बिकने वाली कार रही और अब भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। कंपनी के वैग्न आर और स्विफ्ट ने भी भारतीय दर्शकों को अपनी और खूब आकर्षित किया है।

बजट कार:  टॉप-10 बजट कार, कीमत 4 लाख रु से भी कम!

कंपनी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिंजो नाकानिशी ने कहा कि मारुति ने हमेशा उपभोक्ताओं की पंसद को सर्वोपरि और उनके लिए नये-नये माडल लाने पर ध्यान केन्द्रित रखा।

श्री नाकानिशी ने कहा कि एक करोडवीं कार बेचने के अवसर पर कंपनी ने सीडन वर्ग की एसएक्स फोर का सेलिब्रेशन संस्करण निकाला है। इस माडल में नयी सीट फेब्रिक, क्रोम इनसाइड डोर हैंडल, क्रोम एसी लोवर्स, आर्म रेस्ट पर कब्बूक प्रिंटिंग और सेलिब्रेशन फ्लोर मेट और पिल्लो हैं।

बिक्री मामले में कंपनी के पांच प्रमुख मॉडलों में सबसे अधिक 26.38 लाख मारुति-800 थी। एल्टो फल्स के-10 की संख्या 19.08 लाख और ओमेनी की 14.37 लाख रही। वेग्न आर और स्विफ्ट माडलों की बिक्री संख्या क्रमश 11.14 ओर 6.85 लाख है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.