06 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
शाहनवाज अख्तर
भोपाल। कारों और खासकर महंगी कारों की बिक्री इन दिनों देश के छोटे शहरों में काफी तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए कार निर्माता देश के छोटे शहरों में पांव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
ऐसे ही शहरों में एक है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, जहां इन दिनों एक ऑटो एक्सपो का आयोजन किया गया है। चार दिवसीय व्यापार मेले में यहां मारुति सुजुकी, टोयोटा, ह्युंडई, निसान, बीएमडब्ल्यू, जगुआर, रेनो और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कम से कम 14 कार निर्माता कम्पनियां हिस्सा ले रही हैं।
निर्माताओं का कहना है कि भोपाल जैसे बाजारों का काफी तेजी से विकास हो रहा है।
बीएमडब्ल्यू के बिक्री सलाहकार नीलेश तिवारी ने आईएएनएस से कहा, "हम 20 कारों की बिक्री से शुरुआत करना चाहते हैं। लेकिन यदि मौजूदा रफ्तार जारी रही तो हम (2012 में) उम्मीद से अधिक बिक्री करेंगे।"
कार का नया अवतार: लोकप्रिय कार ‘मारुति स्विफ्ट डिज़ायर’ नए अवतार में पेश
बीएमडब्ल्यू अगली तिमाही के आखिर में मध्य प्रदेश में अपना अलग सर्विस सेंटर खोलना चाहती है।
जगुआर लैंड रोवर राज्य में अपने डीलर के चुनाव की प्रक्रिया में हैं।
बिक्री प्रबंधक समीर एहसान ने कहा, "शुरुआती शोध से पता चला कि यहां के लोग दूसरे शहरों से महंगी श्रेणी के कार खरीदते हैं। हम इस खाली जगह को भर कर अपने दो कार ब्रांडों जगुआर और लैंड रोवर का अलग बाजार बनाना चाहते हैं।"
मेले में प्रदर्शित जगुआर पर 96 लाख रुपये की कीमत लगाई हुई है, जबकि लैंड रोवर पर 41 लाख रुपये की कीमत लगाई हुई है।
बताया जा रहा है कि मित्सुबिशी पजेरो की बिक्री भोपाल में नागपुर से भी अधिक होती है। बिक्री सहायक प्रबंधक एस.एम. शेख ने आईएएनएस से कहा, "हम औसतन हर माह भोपाल में आठ पजेरो बेच लेते हैं। यह नागपुर में होने वाली बिक्री से अधिक है।"
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
- यमन में आत्मघाती हमला, 50 मृत, सैकड़ों घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











