19 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

फेस्टिव ऑफर: सिर्फ 9990 रु में करें ‘लंदन ट्रिप’

23 अक्टूबर 2012
Moneycontrol.com

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

घरेलू रूट पर हवाई किराए भले ही आसमान छू रहे हों लेकिन विदेशी रूट पर हवाई किराए बेहद लुभावने हो गए हैं। विदेश जाने वाले यात्रियों को अपनी ओर खींचने के लिए देसी-विदेशी एयरलाइंस एक से बढ़कर एक ऑफर ला रही हैं।

इसमें सबसे बड़ा दांव लगाया है जेट एयरवेज ने, जिसने मुंबई-लंदन रूट के लिए बेसिक किराए 10000 रुपये से भी कम कर दिए हैं। जेट एयरवेज के इस कदम से मुंबई-लंदन रूट पर एयरलाइंस के बीच फेयर वॉर सा छिड़ गया है।

जेट एयरवेज का ये ऑफर 29 अक्टूबर से शुरू होकर अगले 18 दिनों तक लागू रहेगा। एविएशन एक्सपर्ट के मुताबिक जेट एयरवेज का ये कदम रिचर्ड ब्रैनसन की वर्जिन की मुंबई-लंदन सर्विस दोबारा शुरू होने के मद्देनजर उठाया गया है।

अगर अलग-अलग एयरलाइंस के किरायों की तुलना करें तो जेट एयरवेज का किराया टैक्स जोड़ने के बाद भी सबसे कम है। ब्रिटिश एयरवेज का मुंबई-लंदन रूट का रिटर्न किराया 62000 रुपये। जबकि एयर इंडिया का किराया है 52000 रुपये।

वर्जिन अटलांटिक से ट्रैवल करने पर आपको देने होंगे 49000 रुपये, जबकि जेट एयरवेज का किराया होगा 28000 रुपये से भी कम। माना जा रहा है कि एमिरेट्स और कतर एयरलाइंस भी इस रूट पर किरायों में कटौती का ऐलान कर सकते हैं।

फेस्टिव ऑफर: रेल कर्मियों को मिला दीवाली का तोहफा

फेस्टिव ऑफर: एक गैजेट खरीदो, दूसरा मुफ्त पाओ 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

19 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.