22 मई 2012
लैपटॉप के लिए इन्फिनिटी का एंटी थेफ्ट उपकरण
18 अक्टूबर 2011
वार्ता

मुंबई।
टाटा सन्स लिमिटेड की सहयोगी कंपनी 'इन्फिनिटी रिटेल लिमिटेड' लैपटॉप के लिए एंटी थेफ्ट उपकरण लेकर आयी है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजित जोशी ने बताया कि देश में इस किस्म का उपकरण पहली बार पेश किया गया हैं। यह लैपटॉप में दर्ज जानकारियों को पूरी तरह सुरक्षित रखता है और कोई भी दूसरा व्यकित इसमें सेंधमारी नहीं कर सकता।

जरूर पढ़ें: दिल्ली के लाडलों गंभीर, विराट का कोटला में कमाल

जोशी ने कहा कि यह उपकरण लैपटॉप के हार्डवेयर में लगा दिया जाता है जिससे यह लाक हो जाता है और लैपटॉप के खोने या चोरी होने के बावजूद कोई दूसरा व्यक्ति इसमें रखी जानकारियों का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

टाटा की रिटेल स्टार श्रृंखला 'क्रोमा' में इसकी बिक्री सोमवार से से शुरू कर दी गयी है। क्रोमा ने अपने ग्राहकों को यह नया उपकरण उपलब्ध कराने के लिए इंटेल के साथ साझेदारी की है। यह उपकरण दूसरी पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर युक्त सभी तरह के लैपटॉप में उपलब्ध हो सकता है, लेकिन इसके लिए ग्राहकों को अलग से कीमत चुकानी होगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.