03 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 173.11 अंकों की तेजी के साथ 17604.96 पर जबकि निफ्टी 55.95 अंकों की तेजी के साथ 5325.85 पर बंद हुआ।
आज सुबह बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.40 अंकों की बढ़त के साथ 17444.25 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 6.20 अंकों की बढ़त के साथ 5276.10 पर खुला।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17630.53 के ऊपरी और 17382.70 के निचले स्तर को छुआ जबकि निफ्टी ने 5334.85 के ऊपरी और 5269.90 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
सेंसेक्स में शामिल एनटीपीसी (2.71 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.69 फीसदी) और सन फार्मा (2.38 फीसदी) के शेयरों में दो फीसदी से अधिक की तेजी जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.08 फीसदी), जिंदल स्टील (2.66 फीसदी) और टाटा स्टील (1.56 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से एक मात्र धातु सेक्टर (1.09 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (2.15 फीसदी), स्वास्थ्य क्षेत्र (1.69 फीसदी), बिजली (1.49 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.44 फीसदी), बैंकिंग (1.42 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.13 फीसदी) में एक फीसदी से अधिक की तेजी रही।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में बढ़त का रुख था। मिडकैप 76.34 अंकों की बढ़त के साथ 6046.10 पर जबकि स्मॉलकैप 77.58 अंकों की तेजी के साथ 6686.55 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1717 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1166 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 10 वोट मिले
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
- यमन में आत्मघाती हमला, 50 मृत, सैकड़ों घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











