22 मई 2012
ह्युंडई ने एऑन के 3 नए एलपीजी मॉडल पेश किए
16 जनवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

 
नई दिल्ली। प्रमुख वाहन निर्माता कम्पनी ह्युंडई मोटर ने सोमवार को अपनी हैचबैक कार ‘एऑन’ के तीन ऐसे मॉडल लांच किए, जो मुख्य तौर पर तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) से चलित होंगे। कम्पनी ने अपने तीन नए मॉडलों को एऑन डी-लाइट प्लस, एरा प्लस और मैग्ना प्लस नाम दिया है, जिनकी कीमत 2.98 लाख से 3.42 लाख रुपये के बीच होगी।

ह्युंडई मोटर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एचडब्ल्यू पार्क ने अपने बयान में कहा, "डी-लाइट प्लस को तीन लाख रुपये की कीमत पर कई अच्छी विशेषताओं के साथ लांच की गई है। इसी तरह एरा प्लस और मैग्ना प्लस भी अनेक नई विशेषताओं से लैस होंगी।"

"कम्पनी ने इन तीन मॉडलों के जरिए लोगों को उनके धन के बदले अच्छी सुविधा देने का प्रयास किया है। कम्पनी ने ये तीन एलपीजी संचालित मॉडल अपने ब्ल्यू ड्राइव रेंज के तहत उतारा है, जिनमें फैक्ट्री फिट 32 लीटर पेट्रोल और 34 लीटर एलपीजी टैंक लगे होंगे। इन कारों के माध्यम से कम्पनी ग्राहकों को दो साल की वारंटी देगी।"

पेट्रोल से संचालित 814 सीसी हैचबैक मॉडल को बीते वर्ष अक्टूबर में लांच किया गया था। इसकी कीमत 2.69 लाख से 3.71 लाख रुपये के बीच रखा गया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.