10 जनवरी 2013
Moneycontrol.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
सरकार खुले बाजार में सस्ते भाव पर गेहूं बेचने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार गोदामों को खाली करने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है। इसके तहत गेहूं की खरीद पर राज्यों की ओर से लगे टैक्स की भरपाई केंद्र सरकार खुद करने की योजना पर भी विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो एफसीआई फ्लोर मिलों को 1170-1180 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर गेहूं उपलब्ध करा सकती है।
दरअसल गेहूं खरीद का नया सीजन यानि 1 अप्रैल 2013 से पहले गोदामों को खाली करने को लेकर सरकार पर भारी दबाव है। फिलहाल सरकारी गोदामों में करीब 3.4 करोड़ टन गेहूं का भंडार है।
गौरतलब है कि गेहूं की एक बार फिर से रिकॉर्ड पैदावार हुई है। बेहतर मौसम से मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा गेहूं की बुआई हुई है।
हालांकि पंजाब और हरियाणा में गेहूं की बुआई पिछड़ गई है। लेकिन सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 13 दिसंबर तक देश में 227 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में गेहूं की बुआई हो चुकी है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 3 फीसदी ज्यादा है।गौर करने वाली बात ये है कि देश की ज्यादातर नदियों में जलस्तर बेहद कम है। उत्तर भारत की नहरों में भी पानी की सप्लाई कम है।
इसके अलावा इस बार पड़ती कड़कड़ाती ठंड भी गेंहू की फसल के लिए वरदान साबित हो रही है। जानकारों का मानना है कि ठंड से गेंहू की क्वालिटी तो बेहतर होती है साथ ही पैदावार भी 5 फीसदी तक बढ़ती है। वहीं सरकार को भी कुछ राहत मिली है। खाद्य सुरक्षा और मंहगाई को लेकर चिंतित सरकार को इस बार सेंट्रल पूल के लिए अधिक गेंहू मिल सकता है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











