20 फरवरी 2013
सीएनबीसी आवाज़
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
घरेलू बाजार में सोने का भाव 30,000 रुपये के नीचे आ गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 6 महीने के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। साथ ही आज डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती भी आई है।
फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 29,970 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.1 फीसदी लुढ़ककर 55,100 रुपये के करीब आ गई है।
घट गई है सोने की कद्र
दुनिया के सबसे भरोसेमंद निवेश सोने की कद्र अब थोड़ी घटने लगी है। खासकर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसके भाव पिछले कुछ दिनों से लगातार घट रहे हैं। सोना 6 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। यूरोजोन के जीडीपी आंकड़े अनुमान से खराब रहे हैं। जिसकी वजह से संकट और गहराने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, 2012 में भारत में सोने की कुल मांग 12 फीसदी घट गई है। जबकी सोने में निवेश की मांग 15 फीसदी घट गई है। जानकार जानते हैं की आर्थिक रिकवरी आने पर सोने में और गिरावट आएगी। छोटी अवधि में निवेशकों को नुकसान हो सकता है।
RBI ने सोने में निवेश को और भी आसान बनाया
सोने के बढ़ते इंपोर्ट को काबू करने के लिए रिजर्व बैंक ने गोल्ड डिपॉजिट स्कीम में बड़े बदलाव किए हैं। अब बैंकों को गोल्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च करने के लिए रिजर्व बैंक की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। हालांकि बैंकों को रिजर्व बैंक को स्कीम की जानकारी भेजनी होगी। अब म्युचुअल फंड, गोल्ड ईटीएफ भी इस स्कीम में निवेश कर पाएंगे। गोल्ड डिपाजिट स्कीम की मैच्युरिटी अब 6 महीने से 7 साल की होगी। पहले ये स्कीम 3 से 7 साल की होती थीं।
घर की तिजोरी में रखे सोने पर सरकार की निगाहें
गौरतलब है कि चालू खाता घाटे के लिए सोने के बढ़ते आयात को जिम्मेदार मानते हुए भारतीय रिर्जव बैंक ने घरों मे पड़े 20 हजार टन सोने को लुभावनी योजनाओ के जरिये बाजार मे लाने की मुहिम शुरू की है। रिर्जव बैक की इस मुहिम को लेकर र्सराफा कारोबारियो और आम लोग आशंकित हैं। कारोबारियो का मानना है कि इससे देश मे र्सराफा कारोबार तो प्रभावित होगा ही, सोने की तस्करी भी बढेगी। आम लोग चिंतित हैं कि सरकार शायद इसके जरिए आयकर का दायरा बढाने की जुगत मे है। रिर्जव बैक की ओर से देश मे सोने के आयात से जुडे मुद्दों पर जारी ताजा रिपोर्ट मे कहा गया है कि वह अत्यधिक आवश्यक परिस्थितियों में बैंको द्वारा आयातित सोने पर मात्रात्मक और मूल्यात्मक प्रतिबंध लगा सकता है। उसने कहा है कि वह बैंको को सोने से जुडे वित्तीय उत्पाद लाने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। इसके तहत घरों मे बिना इस्तेमाल के पडे सोने को आय के स्रोत मे बदलने के लिए एक स्वर्ण बैंक के गठन की योजना भी बनायी जा रही है। उसने सरकार को भेजे सुझाव में बैंको को उनके द्वारा बेचे गए सोने के सिक्कों की वापस खरीद का अधिकार दिए जाने की बात भी कही है।
आएंगी सोने में निवेश की नई-नई स्कीम
आरबीआई ने सोने से जुडे चार प्रकार के उत्पादो को बाजार मे लाने का सुझाव दिया है। इनमे गोल्ड डिपाजिट स्कीम, गोल्ड लिंक्ड एकाउंट, गोल्ड एक्यूमलेशन प्लान और गोल्ड पेशन प्लान शामिल है। हालांकि ऐसी किसी भी योजना मे निवेशको को बैकों में रखे जाने वाला उनका सोना वापिस नहीं मिलने वाला है।
‘सोना’ खरीदना है तो खरीद लो, सस्ता हो गया है!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- सुनें, उत्तराखंड तबाही की दास्तां पायलट की जुबानी
- हार्वर्ड में दाखिला लेगा 10 वर्षीय लुइस रेमिरेज
- मप्र में तेज हवाओं के साथ बारिश की सम्भावना
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में बिजली गिरने से 10 की मौत
- पेरु घाटी में बस गिरी, 30 की मौत
- उप्र में बारिश के बाद उमस बढ़ी
- सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय पर हमले की निंदा
- ममता बोली, मेरी हत्या की साजिश रची गई
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- मोदी के सामने जो आया गया, नीतीश का क्या होगा?
- बेटा ही नहीं पिता आदित्य पंचोली ने भी जिया के साथ..!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 6: चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत ने पाक को कितनी बार हराया है ?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- विम्बलडनः पेस-स्टेपनाक की जोड़ी को चौथी वरीयता
- तेनालीराम ने कैसे पहचाना दुश्मन नीलकेतू को?
- सुनें, उत्तराखंड तबाही की दास्तां पायलट की जुबानी
- बाबा ही रहेंगे टीम इंडिया के मीडिया प्रबंधक
- हार्वर्ड में दाखिला लेगा 10 वर्षीय लुइस रेमिरेज
- अरे वाह, अब PF का पैसा सिर्फ 3 दिन में मिलेगा!
- वाह! सिंगापुर ओपन में शटर सायना का शानदार आगाज
- अरे, क्या पूनम पांडे शादीशुदा हैं?
- मप्र में तेज हवाओं के साथ बारिश की सम्भावना
- गोल्फः सयानी शर्मिला स्लोवाक ओपन से बाहर
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











