22 मई 2012
सर्राफा: चांदी में स्थिरता, सोना 70 रू नरम

13 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
 
नई दिल्ली। यूनान राहत पैकेज का रास्ता साफ होने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में आयी मजबूती के बावजूद दिल्ली सर्राफा बाजार में आज कमजोर ग्राहकी होने से सोना 70 रूपये प्रति दस ग्राम मंदा हो गया जबकि चांदी पिछले भाव पर ही पडी रही।

स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना कम मांग निकलने से 28,330 रूपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया और यह 56,300 रूपये प्रति किलो के पिछले कारोबारी भाव पर टिकी रही।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनान में 3.3 अरब यूरो के खर्च कटौती प्रस्तावों को संसद की मंजूरी मिलने का साफ असर देखा गया। इससे यूनान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष और यूरोपीय संघ से मिलने वाले 130 अरब यूरो के राहत पैकेज का रास्ता साफ हो गया है और कई दिनों से जारी असमंजस भी समाप्त हो गया है।

यूनान यह मसला सुलझने से वह दिवालिया होने के संकट से उबर गया है। इससे शेयर बाजारों और यूरो को भी मजबूती मिली जिससे सोने में खरीद को प्रोत्साहन मिला। खास तौर पर चीन के कारोबारियों ने शुक्रवार को आयी कमजोरी का फायदा उठाते हुये जमकर लिवाली की।

इससे सिंगापुर में सोने के भाव चढकर 1729.69 डॉलरर प्रति औंस पर पहुंच गये जबकि पिछले कारोबारी दिवस पर यह 1719.39 डॉलरर प्रति औंस पर रहा था1 पिछले कारोबारी दिवस पर अमेरिका में सोने का अप्रैल वायदा 1732.20 डॉलरर प्रति औंस पर बोला गया था।

चांदी भी सोने की तरह अपनी चमक बिखेरते हुये अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 33.83 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुंच गयी। पिछले कारोबारी दिवस पर न्यूयार्क में यह 33.56 डॉलरर प्रति औंस पर बंद हुयी थी। अमेरिका में चांदी का चायदा 33.64 डॉलरर प्रति औंस पर बोला गया था।

चांदी में रही स्थिरता, सोना 70 रूपये नरम इधर दिल्ली सर्राफा बाजार में कमजोर ग्राहकी होने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में आयी तेजी का असर नहीं दिखायी दिया। चांदी तो मजबूती से पिछले भाव पर टिकी रही लेकिन सोना हल्की गिरावट में चला गया।

सोना 70 रूपया टूटकर 28,330 रूपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया जबकि पिछले कारोबारी दिवस यह 28,400 रूपये प्रति दस ग्राम पर रहा था। सोने की कीमत में आयी गिरावट के बावजूद इसकी अठग्रामी गिन्नी 23,450 रूपये प्रति इकाई के पिछले भाव पर बनी हुयी है।

चांदी की कीमत स्थिर रही और यह 56,300 रूपये प्रति किलो पर टिकी रही1 चांदी के सिक्कों की लिवाली और बिकवाली के भाव भी 67,000-68,000 रूपये प्रति सैकडा की पुरानी दरों पर ही बने हुये हैं।

सर्राफा व्यवसायियों का कहना है कि बाजार में वास्तविक खरीदारों के अभाव में कीमतों में अधिक उतार-चढाव नहीं हो रहा है। कीमतें अक्सर विदेशी संकेतों से ही तय हो रही हैं। इन दिनों शादी-ब्याह का सीजन होने से ग्राहकी बढने की उम्मीद तो है लेकिन अभी तक इसका असर दिख नहीं रहा है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे:

सोना प्रति दस ग्राम स्टैंडर्ड- 28,330, बिटुर- 28,190, चांदी प्रति किलो.टंच 999.हाजिर- 56,300, वायदा- 56,840, चांदी सिक्का.प्रति सैकडा लिवाली- 67,000, बिकवाली- 68,000, गिन्नी.प्रति आठ ग्राम- 23,450 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.