22 मई 2012
सर्राफा: सोना 40 रू गिरा, चांदी 780 रू लुढ़की
09 फरवरी 2012
वार्ता
 
नई दिल्ली। यूनान के लिए बेलआउट पैकेज का रास्ता साफ होने की उम्मीद से यूरो में आयी तेजी के बल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में लगभग स्थिरता रहने और दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से आज सोना 40 रूपये उतर कर 28,490 रूपये प्रति दस ग्राम पर रहा और ग्राहकी नहीं आने से चांदी 780 रूपये फिसलकर 56,520 रूपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

लंदन से मिली जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय कारोबार के दौरान 1733.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि पिछले दिवस न्यूयार्क में यह 1733.39 डॉलर प्रति औंस पर था। अमेरिका में अप्रैल आपूर्ति सोना वायदा 3.60 डॉलर बढकर 1732.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

विश्लेषको का कहना है कि गहरे रिण संकट में फंसे यूनान के लिए बैलआउट पैकेज का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद से यूरो में आयी तेजी और शेयर बाजार में उतार चढाव का असर पीली धातु पर दिखा है।

कारोबार के दौरान चांदी 0.3 प्रतिशत लुढक कर 33.85 डॉलर प्रति औंस पर बोली गयी।

ऊंची कीमत की वजह से स्थानीय बाजार में ग्राहकी लगभग समाप्त हो चुकी है। इसका असर बाजार पर दिखा और सोना 40 रूपये उतर कर 28,490 रूपये प्रति दस ग्राम बोला गया। इस गिरावट का सबसे अधिक गिन्नी पर हुआ और यह 150 रूपये लुढक कर 23,300 रूपये प्रति आठ ग्राम बोली गयी।

चांदी में मांग नहीं रही जिससे यह 780 रूपये फ्सिल कर 56,520 रूपये प्रति किलोग्राम बोली गयी1 जबकि चांदी वायदा में तेजी रही1 चांदी में गिरावट का असर सिक्का लिवाली और बिकवाली पर दिखा जहां इन दोनों में 2000-2000 रूपये की गिरावट आयी।

कारोबारियो का कहना है कि बाजार में ग्राहकी नहीं है। उठाव नहीं होने से खुदरा कारोबारी भी बाजार से दूरी बनाने लगे हैं। ऊंची कीमत की वजह से ग्राहक बाजार में आने से कतरा रहे हैं और वे अदला बदली पर विशेष जोर दे रहे हैं।

दिल्ली सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे:

सोना प्रति दस ग्राम स्टैंडर्ड- 28,490 बिटुर- 28,350 चांदी प्रति किलो.टंच 999. हाजिर-56,520 वायदा-.57,150 चांदी सिक्का.प्रति सैंकडा..लिवाली- 67,000.बिकवाली-  68,000 गिन्नी.प्रति आठ ग्राम-23,300

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.