10 फरवरी 2012
वार्ता
नई दिल्ली। यूनान राहत पैकेज को लेकर चिंताएं बरकरार रहने और यूरो के कमजोर होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट और स्थानीय ग्राहकी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 25 रूपये प्रति दस ग्राम और चांदी 180 रूपये प्रति किलो तेज हो गयी।
स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना मामूली बढत के साथ 28,515 रूपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया। चांदी भी पूछ-परख बढने से अपनी चमक बिखेरते हुये 56,700 रूपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गयी।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष और यूरोपीय संघ से मिलने वाले 130 अरब डॉलर के राहत पैकेज पर अब तक कोई सहमति नहीं बन पाने का साफ असर देखा गया। यूनान मसले को लेकर निवेशकों ने सोने से बेरूखी दिखानी शुरू कर दी। इस बीच डॉलर के मुकाबले यूरो के कमजोर पडने से भी सोने में कमजोरी दर्ज की गयी।
सिंगापुर से मिली जानकारी के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1720.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गया1 पिछले कारोबारी दिवस पर यह न्यूयार्क में 1731.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा था1 अमेरिका में सोने का वायदा 1722.90 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया था1
सोने की तुलना में चांदी में अपेक्षाकृत कम गिरावट देखी गयी। सिंगापुर में यह 33.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी जबकि पिछले दिवस न्यूयार्क में यह 33.88 डॉलर प्रति औंस पर रही थी। अमेरिका में चांदी का वायदा 33.67 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया था।
इधर दिल्ली सर्राफा बाजार में स्टाकिस्टों और बडे कारोबारियों के सक्रिय रहने से सोने-चांदी में हल्की तेजी देखी गयी। हालांकि अब भी खुदरा स्तर पर ग्राहकी का अभाव दिख रहा है लेकिन तकनीकी खरीदारी से इसके भाव चढ गये।
सोना पिछले कारोबारी दिवस के 28,490 रूपये प्रति दस ग्राम की तुलना में 25 रूपया बढकर 28,515 रूपया प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। सोने की गिन्नी में 150 रूपये की खासी तेजी देखी गयी और यह 23,450 रूपये प्रति इकाई पर पहुंच गयी।
चांदी के भाव 180 रूपये बढकर 56,700 रूपये प्रति किलो पर पहुंच गये जबकि पिछले दिवस यह 56,520 रूपये प्रति किलो पर रही थी1 लेकिन चांदी के सिक्कों की लिवाली और बिकवाली के भाव 67,000-68,000 रूपये प्रति सैकडा के पुराने भाव पर ही पडे रहे।
सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक बाजार में ग्राहकी कम होने से सोने और चांदी के भाव बाहरी कारकों से ही अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वैसे इन दिनों चल रहे वैवाहिक सीजन में कारोबारी मांग बढने की उम्मीद लगाये बैठे हैं।
दिल्ली सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे:
सोना प्रति दस ग्राम स्टैंडर्ड- 28,515, बिटुर- 28,375, चांदी प्रति किलो.टंच 999.हाजिर- 56,700, वायदा- 57,345, चांदी सिक्का.प्रति सैंकडा..लिवाली- 67,000 बिकवाली- 68,000, गिन्नी.प्रति आठ ग्राम- 23,450

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
- आइसक्रीम के लिए हेलीकॉप्टर समुद्रतट पर उतार दिया!
- यमन में आत्मघाती हमला, 50 मृत, सैकड़ों घायल
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.