22 मई 2012
वैलेंटाइन डे पर सर्राफा बाजार में रही चहल-पहल
14 फरवरी 2012
वार्ता

नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे पर प्रिय जनों को उपहार के रूप में गहने देने का चलन बदस्तूर जारी रहने के बावजूद स्टॉकिस्टों की बेरुखी से सोना और चांदी की कीमतों में नरमी देखी गयी।

स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 165 रूपये नरम होकर 28,165 रूपये प्रति दस ग्राम पर उतर आया। चांदी भी पीली धातु का अनुसरण करते हुये 150 रूपये की सुस्ती के साथ 56,150 रूपये प्रति किलो पर आ गयी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख देखा गया। यूनान के लिए 130 अरब यूरो का दूसरा राहत पैकेज जारी करने पर असमंजस पैदा होने और ब्रिटेन, फ्रांस तथा आस्ट्रेलिया की ऋण साख में कटौती संबंधी मूडीज की चेतावनी का असर सोने की मांग पर पडा जिससे इसके दाम गिर गये। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले यूरो के कमजोर होने से भी कीमतें प्रभावित हुयीं।

सिंगापुर से मिली जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1715.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि पिछले दिवस यह न्यूयार्क में 1722.49 डॉलर प्रति औंस पर रहा था। अमेरिका में सोने का अप्रैल वायदा 1718.20 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया था।

चांदी का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भाव 33.50 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि पिछले दिवस यह न्यूयार्क में 33.69 डॉलर प्रति औंस पर रही थी। अमेरिका में चांदी का वायदा 33.52 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया था।

इधर दिल्ली सर्राफा बाजार में वैलेंटाइन डे के मौके पर खुदरा ग्राहकी होने के बावजूद स्टाकिस्ट सुस्त रहे जिससे सोना और चांदी की कीमतों पर दबाव रहा और इसमें नरमी दर्ज की गयी।

सोना 28,165 रूपया प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया जबकि पिछले दिवस यह 28,330 रूपये प्रति दस ग्राम पर रहा था। इसी तरह चांदी भी पिछले दिवस के 56,300 रूपये प्रति किलो की तुलना में 56,150 रूपये प्रति किलो पर बोली गयी।

चांदी के सिक्कों की लिवाली और बिकवाली के भाव भी 1000- 1000 रूपये उतरकर 66,000-67,000 रूपये प्रति सैकडा पर आ गये1 इसी तरह सोने की गिन्नी 50 रूपये की सुस्ती के साथ 23,400 रूपये प्रति इकाई पर रही।

सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक वैलेंटाइन डे के अवसर पर अंगूठी और कंगन जैसे गहने उपहार के रूप में देने की जोर पकडती प्रवृत्ति के कारण बाजार में खुदरा मांग काफी रही। पिछले कई दिनों से कमजोर ग्राहकी से जूझ रहे बाजार को इससे राहत मिलने की संभावना है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में भाव इस प्रकार रहे:

सोना प्रति दस ग्राम स्टैंडर्ड- 28,165, बिटुर- 28,025, चांदी प्रति किलो.टंच 999.हाजिर- 56,150, वायदा-56,510, चांदी सिक्का.प्रति सैकडा..लिवाली- 66,000, बिकवाली-..67,000, गिन्नी.प्रति आठ ग्राम- 23,400

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.