22 मई 2012
भारत में तेजी से बढ़ रहा है फ्रैंचाईजी कारोबार
13 फरवरी 2012
वार्ता
 
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

चंडीगढ़। भारत में फ्रैंचाईज़ कारोबार सालाना छह अरब डालर के स्तर को पार कर चुका है तथा यह 40 प्रतिशत की सालाना दर से तेजी से बढ़ रहा है।

यह जानकारी फ्रैंचाईज इंडिया के प्रकाशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन मड़िया ने आज यहां पंजाब और जम्मू कश्मीर क्षेत्रों के लोगों के लिए आयोजित एक दिन के बिज़नेस आपर्च्युनिटीज़ शो-2012 के मौके पर यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शो में लगभग 50 कम्पनियां और ब्रांड भाग ले रहे हैं जहां लोगों को कम पैसा लगाकर फैंचाईज कारोबार शुरू करने का एक बेहतर मौका और मंच उपलब्ध है।

श्री मडिया के अनुसार देश मे फ्रैंचाईज़ कारोबार की असीम सम्भावनाएं हैं तथा हर क्षेत्र की बडी से छोडी कम्पनी और ब्रांड अपने कारोबार के विस्तार के लिए फ्रैंचाईज़ तलाश रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अमरीका और यूरोप में फ्रैचाईज़ कारोबार सफलता की ऊंचाईयां छू चुका है। अकेले अमरीका में फ्रैचाईज़ कारोबार लगभग ढाई खरब डालर तक पहुंच चुका है ऐसे में उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए भारत जैसे देशों में इस कारोबार के फॉरमैट के फलने फूलने की व्यापक सम्भावनाएं मौजूद हैं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’
फिर पड़ेगी महंगाई की मार, अब फूटेगा ‘पेट्रोल बम’

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.