12 दिसम्बर 2012
आईबीएन-7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के हाथ आने वाली तनख्वाह पर कैंची चलने वाली है लेकिन मायूस न हों, इसमें एक खुशखबरी भी छिपी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने हाल ही में एक नया निर्देश जारी किया है कि पीएफ सिर्फ बेसिक सैलरी पर नहीं, सभी तरह के भत्तों को जोड़कर काटा जाए। पीएफ कटौती बढ़ने का मतलब कंपनी या सरकार की ओर से मिलने वाले अशंदान में भी इजाफा होगा।
हाथ में आएगी कम रकम
ईपीएफओ के नए सर्कुलर पर अमल का मतलब है हाथ आने वाली रकम में कमी। लेकिन इसी के साथ पीएफ में आपकी कंपनी का अंशदान भी बढ़ जाएगा। हालांकि, इससे उन कर्मचारियों को फायदा नहीं होगा जो सीटीसी के तहत वेतन पाते हैं, यानी कंपनी की ओर से उन पर होने वाला कुल सालाना खर्च निर्धारित है। जाहिर है, बढ़ा हुआ अंशदान उन्हीं के वेतन से कटेगा।
ऐसे होगा हिसाब
मान लीजिए किसी कर्मचारी का कुल वेतन 33 हजार रुपये महीना है। इसमें बेसिक सैलरी 25 हजार, यात्रा भत्ता 5 हजार और रात की शिफ्ट में काम करने का भत्ता 3 हजार रुपये है। अभी तक 25,000 के बेसिक वेतन पर पीएफ बनता है 6 हजार रुपये। लेकिन नए निर्देश के मुताबिक अब भत्तों को भी बेसिक में जोड़ देने पर पीएफ कटेगा 7,920 रुपये। अब अगर पीएफ में आधा अंशदान कंपनी करती है तो हाथ आने वाले वेतन में 960 रुपये कम होंगे मगर नियोक्ता की ओर से भी 960 रुपये और पीएफ में जुड़ेंगे। पर अगर पूरा पीएफ कर्मचारी को ही देना है तो वेतन से पूरे 1920 रुपये ज्यादा कटेंगे।
कंपनियों पर लगेगी लगाम
पीएफ अधिकारियों का दावा है कि कई कंपनियां कर्मचारियों के पीएफ में अपना अंशदान कम करने के लिए बेसिक सैलरी को कई हिस्सों में बांट देती हैं। सर्कुलर का मकसद कंपनियों की इस चाल पर लगाम लगाना है। पिछले साल मद्रास और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भी दो अलग-अलग मामलों में माना था कि पीएफ ऐक्ट के सेक्शन 2बी के तहत यात्रा, शिक्षा, भोजन और दूसरे मद में मिलने वाले भत्तों को भी बेसिक सैलरी में जोड़कर, पीएफ काटा जाना चाहिए।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












